IPL 2025: दिवाली के दिन इन 14 खिलाड़ियों की हुई चांदी, लखपति से बन गए करोड़पति 

Photo Credit: X@Adityakrsaha
Photo Credit: X@Adityakrsaha

IPL 2025 Most Expensive Retentions: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। इस बार रिटेंशन के दौरान हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने। SRH ने उन्हें 23 करोड़ में रिटेन किया है। भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली सबसे महंगे रिटेन हुए हैं। उन्हें RCB ने 21 करोड़ में अपने साथ बरकरार रखा है। इस दौरान कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिनके ऊपर जमकर पैसों की बारिश हुई और वो लखपति से सीधा करोड़पति बन गए।

Ad

रिटेंशन प्रकिया में ये 14 खिलाड़ी लखपति से करोड़पति बने

1. रिंकू सिंह- केकेआर ने मेगा ऑक्शन से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है। रिंकू को केकेआर ने 13 करोड़ में रिटेन किया है। पिछले सीजन में उनकी सैलरी 55 लाख रूपये थी।

2. मयंक यादव- दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक यादव अपनी स्पीड के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने सिर्फ चार मुकाबले ही खेले थे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। LSG ने मयंक को 11 करोड़ में रिटेन किया है। पिछले सीजन में उनकी सैलरी 20 लाख रूपये थी।

3. नितीश रेड्डी- युवा ऑलराउंडर नितीश रेड्डी अब कैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। SRH को रेड्डी ने रिटेन करने के लिए 6 करोड़ खर्च किए हैं। आईपीएल 2024 में रेड्डी 20 लाख रूपये में खेले थे।

4. शशांक सिंह- शशांक सिंह उन दो खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है। शशांक को 5.5 करोड़ में रिटेन किया गया है। आईपीएल 2024 ऑक्शन में PBKS ने उन्हें 20 लाख में खरीदा था।

5. प्रभसिमरन सिंह- पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह को भी आगामी सीजन के लिए अपने साथ बरकरार रखने का फैसला लिया है। प्रभसिमरन को पिछले सीजन में खेलने के लिए 60 लाख रूपये मिले थे। 18वें सीजन के लिए उन्हें 4 करोड़ मिले हैं।

6. हर्षित राणा- केकेआर ने हर्षित राणा को IPL 2025 के लिए 4 करोड़ में रिटेन किया है। आईपीएल 2024 में खेलने के लिए दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को 20 लाख रूपये मिले थे।

7. रमनदीप सिंह- रमनदीप सिंह वो दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्हें कोलकता नाइट राइडर्स ने रिटेन किया है। रमनदीप सिंह भी इस बार करोड़पति बन गए, क्योंकि वो 4 करोड़ की कमाई करने में सफल रहे हैं।

8. मथीशा पथिराना- चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीशा पथिराना पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के इस युवा तेज गेंदबाज को 13 करोड़ की मोटी रकम में रिटेन किया है।

9. आयुष बदोनी- लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी दो अनकैप्ड खिलाड़ियो को रिटेन किया है। इनमें युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी का नाम शामिल है। पिछले सीजन में खेलने के लिए उन्हें 20 लाख रूपये मिले थे। इस बार वो 4 करोड़ में रिटेन हुए हैं।

10. मोहसिन खान- LSG ने मोहसिन खान को भी रिटेन किया है। उनको भी 4 करोड़ की मोटी रकम मिली है। पिछले सीजन में उनकी कीमत 20 लाख रूपये थी।

11. अभिषेक पोरेल- युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल आईपीएल के आगामी सीजन में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। डीसी ने उन्हें 4 करोड़ में रिटेन किया है।

12. ट्रिस्टन स्टब्स- दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ ट्रिस्टन स्टब्स को पिछले सीजन में खेलने के लिए 50 लाख रूपये मिले थे। इस बार आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 10 करोड़ में रिटेन किया है।

13. ध्रुव जुरेल- राजस्थान रॉयल ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इस बार 11 करोड़ में रिटेन किया है। पिछले सीजन में उन्हें खेलने के लिए 20 लाख रूपये मिले थे।

14. रजत पाटीदार- आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें रजत पाटीदार का नाम भी शामिल है। पाटीदार 11 करोड़ में रिटेन हुए हैं। उन्हें भी पिछले सीजन में 20 लाख रूपये मिले थे।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications