सगाई की खबरों के बीच रिंकू सिंह का खास वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे दरियादिली की तारीफ

रिंकू सिंह
रिंकू सिंह की तस्वीर (photo credit: instagram/rinkukumar12)

Rinku Singh Housewarming Ceremony: बीते शुक्रवार से रिंकू सिंह की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों के अनुसार रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं इस मामले पर प्रिया सरोज के पिता और सपा नेता तूफानी सरोज ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सगाई की तस्वीरों को झूठा बताते हुए कहा कि रिंकू और प्रिया सरोज की शादी कंफर्म है लेकिन अभी तक सगाई कंफर्म नहीं हुई है। सगाई की डेट दोनों परिवार की सहमति से कंफर्म की जाएगी। वहीं सगाई की खबरों के बीच रिंंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख फैन रिंकू सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको दिखाते हैं रिंकू सिंह का वह वीडियो।

Ad

फैंस ने रिंकू सिंह की दरियादिली की जमकर की तारीफ

दरअसल रिंकू सिंह का यह वायरल वीडियो उनके गृह प्रवेश के दौरान का है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि रिंकू सिंह गृह प्रवेश के दौरान नोटों की गड्डी लिए चेयर पर बैठे हुए हैं। वह एक के बाद एक सभी स्टाफ को पैसे दे रहे हैं। पैसे बांटने के बाद रिंकू बचे हुए पैसे को अपने पास रखते हैं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी चर्चा में आ चुका है। फैंस भी रिंकू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि स्टार खिलाड़ी ने नया घर अलीगढ़ में खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

रिंकू सिंह आज जिस मुकाम पर हैं, वह उनकी मेहनत और लगन का फल है। रिंकू सिंह बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं, उनके पापा घर- घर जाकर सिलेंडर डिलिवरी का काम करते थे। वहीं उनके बड़े भाई अलीगढ़ में रिक्शा चलाते थे। रिंकू सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उन्होंने क्रिकेटर बनने का सपना एक बार छोड़ दिया था। यहां तक कि जब रिंकू सिंह क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे तो घरवाले उन्हें मारते थे, लेकिन इन सब वजह को रिंकू सिंह ने अपने सपने के ऊपर हावी नहीं होने दिया और आज के वक्त में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी खास जगह बना ली है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications