3 भारतीय खिलाड़ी जो साल 2024 में बने करोड़ों के घर के मालिक, रिंकू सिंह भी लिस्ट में शामिल 

Photo Credit: Rinku Singh Instagram
Photo Credit: Rinku Singh Instagram

3 Indian players who bought Expensive house in the year 2024: एक समय हुआ करता था, जब सिर्फ उन्हीं भारतीय खिलाड़ियों को अच्छे-खासे पैसे मिलते थे, जो टीम इंडिया के लिए खेल रहे होते थे। हालांकि, आईपीएल के आने के बाद समय बदल गया। अब आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी भी करोड़पति बन जाते हैं। भले ही उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू ना किया हो।

Ad

मौजूदा समय में ऐसे कई युवा भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनकी नेट वर्थ करोड़ों रूपये हैं। कुछ खिलाड़ियों ने इस साल करोड़ों रूपये घर खरीदने के लिए भी खर्च किए हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही खिलाड़ियो के बारे में जानेंगे।

3. यशस्वी जायसवाल

Ad

भारत की टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मौजूदा समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हर मौके का पूरी तरह से फायदा उठाया है। सभी को उम्मीद है कि वह आने वाले समय में बड़ा नाम कमाएंगे। गरीबी में जीवन बिताने वाले जायसवाल ने इसी साल फरवरी में मुंबई में 5.4 करोड़ की कीमत वाला अपार्टमेंट खरीदा था। ये उनके सपनों का घर है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। बाएं हाथ का यह धाकड़ बल्लेबाज इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल रहा है।

2. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के अहम सदस्यों में से एक हैं। आईपीएल में भी उनका पूरा दबदबा देखने को मिलता है। अय्यर ने आईपीएल के पिछले सीजन में अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरी बार चैंपियन बनाया था। यही वजह रही कि इस बार IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में उन्होंने 26 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अय्यर ने सितम्बर में अपनी मां के साथ मिलकर मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा, जिसकी कीमत 2.90 करोड़ रूपये बताई गई थी।

1. रिंकू सिंह

रिंकू सिंह भारत की टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। ये आईपीएल की वजह से संभव हो पाया। IPL 2023 में उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया था, उससे सभी हैरान हो गए थे। इसके बाद ही उनको टीम इंडिया की ओर से पहला कॉल अप मिला था। रिंकू ने नवंबर में अलीगढ़ में 3.5 की कीमत वाला एक अपार्टमेंट खरीदकर सुर्खियां बटोरीं थी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications