करोड़ों के बंगले के मालिक हैं रिंकू सिंह, फिर भी माता-पिता पुराने घर में गुजार रहे जीवन; जानें बड़ी वजह 

रिंकू सिंह
रिंकू सिंह और उनकी माता-पिता की तस्वीर (photo credit: instagram/rinkukumar12)

Rinku Singh's parents living in old house: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रिंकू सिंह ने देश भर में ना सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि अपने शानदार खेल से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। रिंकू सिंह आज जिस मुकाम पर अपनी मेहनत और संघर्ष की वजह से हैं, वह किसी प्रेरणा से कम नहीं है। रिंकू का बचपन बेहद गरीबी में बीता है। उनके पिता घर-घर जाकर सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। कई बार रिंकू सिंह भी अपने पिता के साथ घर-घर सिलेंडर डिलीवर करने जाते थे। वहीं, रिंकू सिंह का भाई अलीगढ़ में रिक्शा चलाने का काम करता था। इतनी ज्यादा आर्थिक समस्याओं के बावजूद रिंकू ने कभी भी गरीबी को अपने करियर के आड़े नहीं आने दिया। वह घर में हाथ बटाने के बाद क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे और आज रिंकू सिंह जिस मुकाम पर हैं, वह हम सबके सामने है।

Ad

रिंकू सिंह ने हाल ही में अपने माता-पिता को 3.5 करोड़ रुपये की कीमत वाला बंगला गिफ्ट किया है। गौर करने वाली बात यह है कि करोड़ों का बंगला होने के बावजूद उनके माता-पिता पुराने घर में ही रहते हैं। आप सोच रहे होंगे कि करोड़ों का बंगला होने के बाद कोई सालों पुराने घर में क्यों रहेगा? इसके पीछे की वजह पढ़कर आप भी रिंकू सिंह के माता-पिता की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

खास वजह से पुराने घर में रहते हैं रिंकू सिंह के माता- पिता

रिंकू और उनके परिवार के लिए पैसा और आराम से ज्यादा अहमियत उनके पुराने दिनों की है। रिंकू सिंह के माता-पिता आज भी उसी पुराने घर में रहते हैं, जहां रिंकू ने अपनी शुरुआती जिंदगी बिताई। क्रिकेटर के माता-पिता का मानना है कि उन्होंने इस घर में हर दुख को सुख में बदलते देखा है और रिंकू सिंह का करियर बनते देखा है।

यह घर उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। रिंकू सिंह के माता-पिता की यह सोच न केवल उनके सादगीपूर्ण जीवन को दिखाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहना कितना महत्वपूर्ण मानते हैं। रिंकू सिंह शांत स्वभाव के शख्स हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications