रिंकू सिंह vs एमएस धोनी में 30 T20I मैचों के बाद कौन रहा है बेहतर? जानिए पूरे आंकड़े 

रिंकू सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी (Photo Credit_Getty)
रिंकू सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी (Photo Credit_Getty)

Rinku Singh and MS Dhoni in T20 International: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे महेन्द्र सिंह धोनी रिटायरमेंट ले चुके हैं। इस महान कप्तान ने क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन फिनिशर के तौर पर अपना नाम स्थापित किया। एम एस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भारतीय टीम को कुछ खिलाड़ी फिनिशर के तौर पर मिले, लेकिन इनमें से पिछले साल डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह ने खास जगह बनायी है।

Ad

टीम इंडिया के लिए महेन्द्र सिंह धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर साबित हुए हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन पिछले कुछ वक्त से खासकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने आप को साबित किया है कि वो भी एक फिनिशर के तौर पर टीम इंडिया के लिए स्थापित हो सकते हैं।

Ad

30 टी20 मैचों के बाद रिंकू सिंह और MS Dhoni के आंकड़े

रिंकू सिंह ने अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। तो चलिए जानते हैं टीम इंडिया के लिए 30 टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद रिंकू सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी का प्रदर्शन। आंकड़ों में जानते हैं दोनों में से इतने सफर के बाद कौन ज्यादा बेहतर साबित हुआ है।

सबसे पहले हम रिंकू सिंह की बात कर लेते हैं। उत्तर प्रदेश के इस युवा बल्लेबाज ने 2023 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। इसके बाद से वो भारत के लिए लगातार खेल रहे हैं और अब तक उन्होंने 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 22 पारियों में 46.09 की औसत और करीब 165 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी अपने नाम की तो साथ ही 69 का उनका हाई स्कोर रहा है। रिंकू ने 40 चौके और 30 छक्के अब तक जड़े हैं।

अब महेन्द्र सिंह धोनी की बात कर लेते हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने पूरे टी20 करियर में 98 मैच की 85 पारियों में 37.60 की औसत और 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए। वहीं बात करें उनके 30 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद के आंकड़ों की तो यहां पर धोनी ने 28.89 की औसत और 110.02 की स्ट्राइक रेट से 549 रन बनाए। इस दौरान उनका हाई स्कोर 48 रन का रहा और उन्होंने 30 चौके और 17 छक्के लगाए थे। जिसमें कोई अर्धशतक शुमार नहीं रहा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications