IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर नियमों की घोषणा हो चुकी है। इस बार बीसीसीआई द्वारा फ्रेंचाइजी को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिली है। इनमें पांच कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी रहेंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी अपनी सुविधा के अनुसार छह से कम खिलाड़ी भी रिटेन कर सकती है। दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड युवा खिलाड़ियों से भरा पड़ा है। डेविड वॉर्नर टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन पूरी उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन नहीं करेगी। दरअसल, फ्रेंचाइजी अब उनके लिए 11 करोड़ या उससे ज्यादा की रकम खर्च करने में दिलचस्पी नहीं दिखाएगी। ऐसे में हम उन 6 खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स रिटेन कर सकती है। इन 6 खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है 6. कुलदीप यादव चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव टीम के सबसे भरोसेमंद स्पिनर हैं, जो तीन सीजन से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। पूरी उम्मीद है कि डीसी कुलदीप को आगामी सीजन में भी अपने साथ जोड़े रखेगी। कुलदीप बीच के ओवरों में रन रोकने के साथ विकेट भी चटकाते हैं और फ्रेंचाइजी उन्हें RTM कार्ड के जरिए आसानी से रिटेन कर सकती है। 5. अभिषेक पोरेल विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया जा सकता है। पोरेल ने पिछले सीजन में मिले मौकों का पूरी तरह से फायदा उठाया था। उन्होंने 14 मैचों में 300 से अधिक रन बनाए थे और फैंस को खूब एंटरटेन किया था। 4. ट्रिस्टन स्टब्सट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में सिर्फ 50 लाख में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन करोड़ों में खरीदे गए कई खिलाड़ियों से बेहतर रहा था। स्टब्स को लेकर फ्रेंचाइजी पहले ही मन बना चुकी है कि उन्हें हर हाल में रिटेन किया जाएगा। आगामी सीजन में भी फैंस को उनका जलवा डीसी की ओर से खेलते हुए दिखेगा। 3. जैक फ्रेजर मैक्गर्कऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय तूफानी सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए ही डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही कोहराम मचा दिया था। फ्रेजर ने 234 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 अर्धशतकों की मदद से 330 रन बनाए थे। इस युवा बल्लेबाज को डीसी RTM के जरिए अपने साथ बनाए रख सकती है। 2. अक्षर पटेल बाएं हाथ के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को फ्रेंचाइजी 14 करोड़ में डायरेक्ट रिटेन करने से पीछे नहीं हटेगी। अक्षर इतनी कीमत पाने के सही हकदार है। वह टीम इंडिया के लिए वर्तमान में तीनों फॉर्मेट में प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षर बल्ले के साथ-साथ कमाल की गेंदबाजी से भी मैच जिताने का दम रखते हैं। 1. ऋषभ पंत View this post on Instagram Instagram Postऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के पहले रिटेंशन हो सकते हैं। पंत को डीसी रिटेन करेगी, इस बात की हामी टीम के मालिक पार्थ जिंदल भर चुके हैं। पंत ने पिछले सीजन में भी अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था और इस बार भी पूरी उम्मीद है कि वह टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।