ऋषभ पंत बने तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, स्टोक्स-रोहित की लिस्ट का बने हिस्सा

Neeraj
India v New Zealand - 1st Test - Source: Getty
India v New Zealand - 1st Test - Source: Getty

Most sixes in WTC: स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में आक्रामक अर्धशतक लगाए। दूसरी पारी में पंत ने अर्धशतकीय पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने छक्के लगाने के मामले में बेन स्टोक्स और रोहित शर्मा की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। पंत ने दूसरी पारी में केवल एक ही छक्का लगाया। आइए जानते हैं पंत की ताजा उपलब्धि के बारे में।

Ad

WTC में ऋषभ पंत का बड़ा रिकॉर्ड

पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में एक छक्का लगाते ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं। टेस्ट चैंपियनशिप में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में उनसे आगे रोहित शर्मा और बेन स्टोक्स हैं। पंत ने अपने 50 छक्के 29 मैचों में पूरे किए हैं।

Ad

रोहित ने अब तक खेले 37 मैचों में 56 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। स्टोक्स ने अब तक खेले 50 मैचों में 81 छक्के जड़े हैं।

ऋषभ पंत ने खेली जबरदस्त पारी

147 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने केवल 29 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में पंत ने एक छोर से आक्रमण कर दिया और न्यूजीलैंड को सोचने पर मजबूर कर दिया। पंत ने एजाज पटेल को जमकर निशाने पर लिया। पंत के आक्रामक शॉट्स का न्यूजीलैंड के पास कोई जवाब नहीं था।

पंत 57 गेंदों में 64 रनों की पारी खेलने के बाद एजाज का ही शिकार बने। हालांकि, सातवें विकेट के रूप में जब वह आउट हुए तब भारत का स्कोर 106 रन था। इसी तरह पहली पारी में भी पंत ने ही भारत को संकट से निकाला था। 84 पर चार विकेट गिरने के बाद पंत ने दूसरे दिन के पहले सेशन में आक्रमण किया था। उन्होंने पहली पारी में भी 59 गेंदों में 60 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications