जब RCB और MI ने की थी ऋषभ पंत को खरीदने की कोशिश, इस तरह दिल्ली ने मारी थी बाजी

Rajasthan Royals v Delhi Capitals - IPL 2024 - Source: Getty
आईपीएल 2024 के दौरान एक्शन में ऋषभ पंत

Rishabh Pant Auction Video IPL 2016: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारत के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए पंत ने कई शानदार पारियां खेली हैं। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान गाबा के मैदान में खेली गई ऋषभ की पारी को फैंस कभी भी नहीं भूल सकते हैं। हालिया तौर पर भी पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में शानदार पारी खेली है। ऋषभ पंत को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 के दौरान पहचान मिली थी और इसके बाद वह आईपीएल का हिस्सा बने। हम आपको बताने जा रहे हैं आईपीएल 2016 ऑक्शन में पंत के दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) में शामिल होने की पूरी कहानी।

Ad

ऋषभ पंत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 में कुल 6 मैच खेलते हुए 44.50 की औसत से 267 रन बनाए थे। इसके बाद वह बतौर अनकैप्ड क्रिकेटर आईपीएल 2016 ऑक्शन में शामिल हुए, जहां उनका बेस प्राइज 10 लाख रुपए था। इस दौरान पंत को हासिल करने के लिए दिल्ली फ्रैंचाइजी के अलावा मुंबई इंडियंस और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली थी। इस दौरान मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बोली की रकम को तेजी से बढ़ाते हुए 1.5 करोड़ के पार पहुंचा दिया। वहीं, अंतत: दिल्ली डेयरडेविल्स ने सफलता हासिल करते हुए ऋषभ पंत को 1.90 करोड़ में खरीद लिया था।

ऋषभ पंत आईपीएल 2016 से लेकर वर्तमान तक दिल्ली फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं। साथ ही वह टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। बीते दिन पंत के जन्मदिन पर फैंस ने यह वाकया याद करते हुए इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Ad

जानें कैसा रहा है ऋषभ पंत का अब तक का आईपीएल करियर

ऋषभ पंत वर्तमान में भारत और दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हैं। इसकी एवज में ऋषभ ने कई अहम मौकों पर टीम को संभालते हुए बड़ी पारियां भी खेली हैं। पंत ने अपने आईपीएल करियर में अबतक कुल 111 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 148.93 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3284 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋषभ के खाते में 1 शतक और 18 अर्धशतक भी शामिल हैं। संभवत: वह आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के पहले रिटेन खिलाड़ी भी हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications