क्या RCB में शामिल होंगे ऋषभ पंत? सोशल मीडिया पर किया गया बड़ा दावा; जानें पूरा सच

Photo Credit: X@GhalibAlam19
Photo Credit: X@GhalibAlam19

Rishabh pant joining RCB ipl 2025 fact check: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख के ऐलान से पहले हर तरफ माहौल काफी गरमाया हुआ है। इस दौरान कई झूठी खबरें भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस अनजाने में सच भी मान ले रहे हैं। हाल ही भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर भी एक फेक न्यूज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। न्यूज में दावा किया जा रहा था कि पंत ने आरसीबी में शामिल होने के लिए अपने मैनेजर के माध्यम से टीम मैनेजमेंट से सम्पर्क किया था। हालांकि, फैंस दुविधा में है कि क्या ये खबर सही है या गलत। इस खबर के पीछे की सच्चाई हम आपको बताने जा रहे हैं।

Ad

ऋषभ पंत होंगे RCB में शामिल?

दरअसल, आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले ही मीडिया में कई खबरें आ रही हैं कि कुछ बड़े खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ देंगे। इसी चीज का फायदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने फैंस को गुमराह करने के लिए उठाया और इसमें उसने पंत को फंसाने की नाकाम कोशिश की। यूजर ने पंत की तस्वीर पोस्ट करके लिखा,

ऋषभ पंत ने आरसीबी से संपर्क किया। पंत ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने मैनेजर के माध्यम से आरसीबी टीम मैनेजमेंट से संपर्क किया था, क्योंकि टीम में एक कप्तान के लिए जगह खाली थी। लेकिन आरसीबी द्वारा उन्हें मना कर दिया गया, क्योंकि विराट कोहली पंत को आरसीबी में नहीं चाहते। भारतीय टीम के साथ-साथ डीसी में भी उनकी राजनीतिक रणनीति है।
Ad

पंत को लेकर किए गए इस ट्वीट में कोई भी सच्चाई नहीं थी और ये पूरी तरह से झूठा था। इसी वजह से पंत का भी पारा चढ़ गया और उन्होंने यूजर की जमकर क्लास लगाई। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस फेक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा,

फर्जी खबरें। आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं। समझदार बनो दोस्तों। बिना किसी कारण के अविश्वसनीय माहौल ना बनाएं। यह पहली बार नहीं है और आखिरी बार भी नहीं होगा, लेकिन मुझे यह बताना पड़ा। कृपया अपने तथाकथित स्रोतों से हमेशा दोबारा जांच करें। हर दिन यह बदतर होता जा रहा है। बाकी सब आप लोगों पर निर्भर है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं है, यह उन लोगों के लिए है जो गलत सूचना फैला रहे हैं। ख्याल रखें।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications