क्या साक्षी पंत की शादी में शामिल होंगी ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिला बड़ा हिंट!

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत की बहन और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड (photo credit: instagram/sakshi.pant,,ishanegi_)

Rishabh Pant rumored gf instagram story: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी की धूम जोरों पर है। शादी की रस्मों में भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने शिरकत की, जिससे यह समारोह और भी खास बन गया। मंगलवार को हल्दी की रस्म के दौरान ऋषभ पंत ने अपने डांस मूव्स से खूब समां बांधा। वहीं, ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा नेगी की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वह भी साक्षी पंत की शादी में शामिल होने वाली हैं। आपको दिखाते हैं ईशा नेगी की इंस्टाग्राम पोस्ट।

Ad

क्या साक्षी पंत की शादी में शामिल होंगी ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

ईशा नेगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह लहंगे के जोड़े में नजर आ रही हैं। शेयर की गई तस्वीर में ईशा नेगी मल्टीकलर के लहंगे में नजर आ रही हैं, और उन्होंने गले में स्टोन के नैकलेट से अपने लुक को कंप्लीट किया है। ईशा नेगी इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं, और उनके लुक को देखकर तो यही लग रहा है कि ये तस्वीरें किसी फंक्शन के दौरान की हैं।

ईशा नेगी की स्टोरी (photo credit: instagram/ishanegi_)
ईशा नेगी की स्टोरी (photo credit: instagram/ishanegi_)

क्या वह ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी के फंक्शन में शामिल होने वाली हैं? हालांकि, ईशा नेगी ने साक्षी पंत के किसी भी फंक्शन की तस्वीरें अपने अकाउंट पर शेयर नहीं की हैं। ईशा नेगी सार्वजनिक रूप से भी पंत की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं, वहीं ईशा नेगी की पोस्ट पर भी पंत रिएक्ट और कमेंट करते रहते हैं। वहीं, साल 2023 के दौरान दोनों को एक साथ दीवाली पार्टी के दौरान स्पॉट किया गया था।

Ad

बहन की शादी के बाद आईपीएल में खेलते नजर आएंगे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बहन की शादी में शामिल होने पहुंचे। आईपीएल 2025 में वह लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। मेगा ऑक्शन में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। आपको बता दें कि ऋषभ पंत अपनी निलामी के चलते आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications