ऋषभ पंत की बहन साक्षी ने लिए सात फेरे, शादी के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो जमकर हो रहे वायरल 

साक्षी धोनी
साक्षी पंत ने लिए सात फेरे (photo credit: instagram/sakshi.pant)

Rishabh Pant sister Sakshi Marriage Function Video-Pictures: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी इस वक्त काफी ज्यादा लाइमलाइट में है। पूरे सोशल मीडिया पर इस शादी की ही चर्चा हो रही है। साक्षी पंत की शादी मसूरी में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में आप इस शादी की भव्यता को देख सकते हैं। कपल ने अपने हर एक फंक्शन को काफी एंजॉय किया। बता दें कि ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सीधा बहन की शादी में पहुंचे।

Ad

12 मार्च को साक्षी पंत बिजनसमैन अंकित चौधरी से शादी के बंधन में बंध गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और साक्षी पंत भी लगातार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर कर रही है। इसी कड़ी में हम आपको साक्षी पंत की हल्दी, मेंहदी और शादी के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं।

देखिए हल्दी से लेकर मेहंदी और शादी तक का सफर

दूल्हा- दुल्हन के जोड़े में साक्षी और अंकित की तस्वीर

वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं, कि साक्षी पंत ने अपनी शादी में रेड कलर का हैवी लंहगा पहना हुआ था। वहीं उनके हसबैंड अंकित चौधरी ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। साक्षी पंत ने ग्रीन कलर की ज्वैलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं अंकित ने पर्ल माला और दुप्पटे के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। दोनों दूल्हा और दुल्हन के जोड़े में बहुत ही सुंदर लग रहे हैं। फैंस को साक्षी का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

Ad

मेंहदी का फंक्शन

मेंहदी के फंक्शन में जहां अंकित ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहन रखा था, वहीं साक्षी ने मल्टीकलर के लंहगे को कैरी किया हुआ था। साक्षी ने फ्लावर ज्वैलरी के साथ अपने लुक को कंपलीट किया हुआ था। साथ ही इस फंक्शन में मौजूद सभी लोगों ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहन रखी थी। वहीं ऋषभ पंत ने सबसे अलग पर्पल कलर का कुर्ता पहना हुआ था, जो कि उनके ऊपर काफी जच रहा था।

Ad

हल्दी के फंक्शन में मनाई थी होली

साक्षी ने अपनी हल्दी पर येलो शरारा के साथ स्लीवलेस चोली पहनी। जिस पर रंग-बिरंगा फ्लोरल प्रिंट है, तो साथ में उन्होंने मैचिंग दुपट्टे को श्रग की तरह पिनअप किया, जो कैरी करने में आसान रहा। वहीं अंकित ने अपनी वाइफ के मैचिंग करते हुए येलो कलर का कुर्ता और उसके ऊपर हाफ फ्लोरल प्रिंट की कोटी पहन रखी थी। हल्दी ने फंक्शन में सभी ने जमकर होली भी खेली थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications