मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी से हुई रियान पराग की तुलना...कोच ने बताई ये बड़ी वजह

रियान पराग बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)
रियान पराग बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा क्रिकेटर रियान पराग (Riyan Parag) को लेकर टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रियान पराग की तुलना मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ की है। शेन बॉन्ड ने कहा कि रियान पराग की ही तरह सूर्यकुमार यादव भी इसी तरह मुंबई इंडियंस टीम में आए थे।

Ad

रियान पराग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। उन्होंने 39 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही रियान पराग इस सीजन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभी तक 3 मैचों में 181 रन बनाए हैं और इस दौरान दो अर्धशतक लगा चुके हैं। ऑरैंज कैप इस वक्त उनके ही पास है।

रियान पराग काफी मैच्योर क्रिकेटर बन गए हैं - शेन बॉन्ड

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने रियान पराग को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

रियान पराग मुझे थोड़ा बहुत सूर्यकुमार यादव की याद दिलाते हैं। वो भी इसी तरह कुछ साल पहले मुंबई इंडियंस टीम में आए थे। रियान पराग भी ऐसे ही हैं और उनके पास जबरदस्त टैलेंट है। एक क्रिकेटर के तौर पर वो काफी मैच्योर हो गए हैं, जबकि उनकी उम्र अभी सिर्फ 22 साल ही है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना पाई। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टार्गेट को 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications