रियान पराग ने बताया IPL 2024 में अपनी सफलता का राज, कहा इस बड़ी गलती को मैंने सुधारा

रियान पराग काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं (Photo Credit - IPLT20)
रियान पराग काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं (Photo Credit - IPLT20)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) आईपीएल 2024 (IPL) में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से धूम मचा रहे हैं। रियान पराग ने अभी तक तीनों ही मैचों में जबरदस्त खेल दिखाया है। उन्होंने इस सीजन अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रियान पराग ने बताया कि इस सीजन उन्होंने ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से वो लगातार रन बना रहे हैं। पराग के मुताबिक वो पहले चीजों के बारे में काफी ज्यादा सोचते थे लेकिन अब वो सिर्फ गेंद को देखते हैं और उस हिसाब से अपने शॉट्स खेलते हैं।

Ad

रियान पराग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। उन्होंने 39 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही रियान पराग इस सीजन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभी तक 3 मैचों में 181 रन बनाए हैं और इस दौरान दो अर्धशतक लगा चुके हैं। ऑरैंज कैप इस वक्त उनके ही पास है।

मैंने चीजों को सिंपल कर दिया है - रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के लिए अभी तक रियान पराग का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस सीजन वो पूरी तरह से बदले हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई के खिलाफ बेहतरीन पारी के बाद रियान पराग ने कहा,

कुछ भी चेंज नहीं है, बस मैंने चीजों को सिंपल कर दिया है। पहले मैं चीजों के बारे में काफी सोचता था। इस बार मेरा टार्गेट यही है कि गेंद को देखो और उस हिसाब से खेलो। मैंने पहले भी कहा था कि मैं डोमेस्टिक क्रिकेट में इसी पोजिशन पर खेलता हूं। पिछले 3-4 साल से मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और जब ऐसा होता है तब आप देखते हैं कि कहां कमी रह गई है। मैंने काफी प्रैक्टिस की है और इस तरह की परिस्थितियों के लिए काफी अभ्यास किया। मेरी मां भी मैच देखने के लिए यहां पर थीं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications