'मैं धनश्री का वकील बोल रहा हूं...,' आरजे महवश और युजवेंद्र चहल को एक साथ देख किसने कही यह बात; जानिए पूरा माजरा 

धनश्री वर्मा
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश, धनश्री वर्मा (photo credit: instagram/dhanashree9,rj.mahvash)

RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal Champions Trophy Win Celebration: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम बहुत चर्चा में रहा। चहल के चर्चा में आने का कारण आरजे महवश हैं। दरअसल, युजवेंद्र चहल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आरजे महवश के साथ नजर आए, जिनके साथ उनका नाम डेटिंग का एंगल देकर जोड़ा जा रहा है।

Ad

फैंस कयास लगा रहे हैं कि धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद, चहल की लाइफ में महवश की एंट्री हो गई है। टीम इंडिया की जीत के बाद आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने एक साथ सेलिब्रेशन किया, इस वीडियो को महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश के साथ किया सेलिब्रेशन

युजवेंद्र चहल ने भारत की जीत को आरजे महवश के साथ सेलिब्रेट किया, वीडियो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। महवश ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा कि कहा था ना जीत कर आऊंगी, मैं लकी हूं टीम इंडिया के लिए।

Ad

फैंस महवश की इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं धनश्री वर्मा से जुड़े भी कई कमेंट देखने को मिले। एक फैन ने आरजे महवश की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, "हेलो में धनश्री वर्मा का वकील बोल रहा हूं, वह वापस आना चाहती है।" वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा, "लगता है चहल भैया पूरी प्रॉपर्टी जीरो करके मानेंगे।"

आपको बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की तलाक के खबरों के बीच भी चहल का नाम महवश के साथ जुड़ा था। इसके बाद महवश ने एक पोस्ट के जरिए क्लियर किया था कि दोनों अच्छे दोस्त हैं बस।

फैंस के कमेंट (photo credit: instagram/rj.mahvash)
फैंस के कमेंट (photo credit: instagram/rj.mahvash)

रेडियो जॉकी हैं आरजे महवश

आरजे महवश दिल्ली की एक रेडियो जॉकी है। रेडियो जॉकी के अलावा सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वह अपनी शानदार आवाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। कथित रूप से महवश को बिग बॉस और नेटफ्लिक्स के एक सीरीज में भी काम करने का ऑफर मिल चुका है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications