'मैं तुमसे प्यार करती हूं...,' आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास स्टोरी; जानें किसके लिए कही यह बात

आरजे महवश ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/rj.mahvash)
आरजे महवश काफी चर्चा में हैं (photo credit: instagram/rj.mahvash)

RJ Mahvash Says I Love You To Her Best Friend: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश हाल ही में एक साथ देखे जाने के की वजह से चर्चा में हैं। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान दोनों की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई थी। यह पहली बार नहीं है जब दोनों को एक साथ देखा गया हो, लेकिन इस बार चर्चा इसलिए ज्यादा है क्योंकि हाल ही में युजवेंद्र और धनश्री का तलाक हुआ है। तलाक के बाद तो सोशल मीडिया के एक वर्ग का यह भी मानना है कि ये दोनों काफी समय से साथ में हैं।

Ad

वहीं आरजे महवश की बात करें तो उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद हैं। वह कुछ ना कुछ ऐसा जरुर करती हैं, जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं। इसी बीच आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह अपने खास शख्स को पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि वो खास शख्स कौन है।

आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास पोस्ट

आरजे महवश ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। आप देख सकते हैं कि महवश ने इस स्टोरी में अपने करीबी शख्स की स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा कि मैंने कहा था कि तुम्हें बॉयफ्रेंड की जरुरत नहीं है क्योंकि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी फीमेल फ्रेंड की स्टोरी को रीशेयर किया है, जिसे उन्होंने खूब सारी खाने की चीजें गिफ्ट की हैं। उस महिला दोस्त ने महवश को बेस्ट फ्रेंड बताया है।

महवश ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/rj.mahvash)
महवश ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/rj.mahvash)

मशहूर आरजे हैं महवश

आपको बता दें कि आरजे महवश का जन्म अलीगढ़ में हुआ और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन करने बाद महवश ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। महवश ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की। उनकी खूबसूरत आवाज ने उन्हें जल्द ही एक लोकप्रिय आरजे बना दिया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications