रोहित शर्मा के 3 टी20 अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जिसे शायद ही तोड़ पायेंगे विराट कोहली

nand
रोहित शर्मा और विराट कोहली
रोहित शर्मा और विराट कोहली

अपनी बेहतरीन फॉर्म और लगातार शानदार बल्लेबाजी के दम पर विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। अब तक विराट कोहली 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 52.66 की शानदार औसत से कुल 2633 रन बना चुके हैं। वह कुल 24 अर्धशतक भारत के लिए अब तक लगा चुके हैं।

Ad

वहीं इनके जोड़ीदार रोहित शर्मा भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार भारत के लिए रन बना रहे हैं और कई शानदार रिकॉर्ड अब तक अपने नाम कर चुके हैं।

विराट कोहली भले ही रनों के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल गये हो, लेकिन रोहित शर्मा के नाम टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ ऐसे रिकॉर्ड है, जिनके आस-पास भी विराट कोहली का आना मुश्किल है। आज हम उन रिकॉर्ड की ही बात करेगे।

यह भी पढ़ें : 5 दिग्गज खिलाड़ी जो आईपीएल 2020 की नीलामी में आश्चर्यजनक रूप से अनसोल्ड रहे

1-सबसे तेज शतक

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम ही है। रोहित शर्मा ने यह कारनामा मात्र 35 गेदों में किया है। यह कारनामा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के मैदान पर साल 2017 में किया था।

Ad

भारतीय कप्तान विराट कोहली अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक नहीं बना पाए हैं। अगर वह कभी भारत के लिए टी20 में शतक बनाते भी हैं, तो उनके लिए रोहित शर्मा के 35 गेंदों पर शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ना काफी मुश्किल होगा।

विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में भी अपना सबसे तेज शतक 47 गेदों में बनाया है, इसलिए कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा के सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ना विराट कोहली के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

2-सबसे ज्यादा छक्के

विराट कोहली और रोहित शर्मा
विराट कोहली और रोहित शर्मा

रोहित शर्मा बीते कुछ सालो में नये सिक्सर किंग के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अब तक 104 टी20 मैचों में भारत के लिए कुल 120 छक्के लगा दिए हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए 75 टी20 मैचों में 71 छक्के लगाए हैं।

Ad

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2008 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले 5 खिलाड़ी आज क्या कर रहे हैं?

विराट कोहली जोखिम उठा कर नहीं खेलते हैं, जिसकी वजह से उनके छक्के भी कम लगते हैं। ये सब देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट कोहली शायद ही कभी रोहित शर्मा को छक्के के मामले में पीछे छोड़ पायेंगे।

3. सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा और विराट कोहली
रोहित शर्मा और विराट कोहली

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही है। रोहित शर्मा ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4 शतक अपने नाम किये हैं। रोहित के बाद मुनरो और मैक्सवेल ने ही 3-3 शतक बनाये हैं।

दूसरी तरफ विराट कोहली ने अभी तक एक भी शतक नही बनाया है, उनका अधिकतम स्कोर 94 रन है। विराट के लिए रोहित के सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड तोड़ना भी काफी मुश्किल लग रहा है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications