मुंबई इंडियंस के क्राउड ने हार्दिक पांड्या को किया 'बू' तो रोहित शर्मा ने किया ये काम

रोहित शर्मा ने लोगों को शांत रहने के लिए कहा
रोहित शर्मा ने लोगों को शांत रहने के लिए कहा

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जबसे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान बने हैं, उनके लिए चीजें आसान नहीं रही हैं। उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है और टीम भी उनकी कप्तानी में लगातार तीन मैच हार चुकी है। हार्दिक पांड्या को मुंबई में होम क्राउड ने भी बू किया और जब ऐसा बार-बार हुआ तो फिर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लोगों को शांत रहने का इशारा किया।

Ad

आईपीएल 2024 के आगाज के पहले से ही हार्दिक पांड्या काफी चर्चा में हैं। इसकी मुख्य वजह है इस सीजन में उनका मुंबई इंडियंस की कप्तानी करना। मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के ज्यादातर फैंस पांड्या को कप्तान बनाने के फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हैं। फैंस को ये बात पसंद नहीं आई कि रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को मुंबई का कप्तान बना दिया गया। इसी वजह से उन्हें हर जगह बू किया जाता है और वानखेड़े में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। टॉस के समय हार्दिक पांड्या को दर्शकों ने बू किया। इसके अलावा मैच के दौरान भी इस तरह की चीजें देखने को मिलीं।

रोहित शर्मा ने फैंस से शांत रहने के लिए कहा

वहीं इस दौरान रोहित शर्मा ने फैंस को ऐसा करने से रोका भी। वो जब बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे, तब उन्होंने हाथ से इशारा करके फैंस को शांत रहने के लिए कहा।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना पाई। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टार्गेट को 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल की और मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications