रोहित शर्मा का आयरलैंड के खिलाफ धमाका, छक्कों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल समेत सभी दिग्गजों को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने जबरदस्त उपलब्धि अपने नाम कर ली है
रोहित शर्मा ने जबरदस्त उपलब्धि अपने नाम कर ली है

Rohit Sharma 600 sixes: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने धमाकेदार अंदाज में अपने सफर का आगाज किया और आयरलैंड को 46 गेंद शेष रहते 8 विकेट से रौंद दिया। भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड को सिर्फ 96 पर ढेर कर दिया था और इसके बाद 97 के लक्ष्य को कप्तान रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया। अपनी पारी के दौरान रोहित ने एक जबरदस्त वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और ऐसा करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले बल्लेबाज बने।

Ad

इस मुकाबले में भारत ने रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ओपनिंग करने के लिए भेजा था, जो कि सही फैसला साबित नहीं हुआ और वह कोहली 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, रोहित ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 37 गेंद में 52 रन बनाए। उनके कंधे पर नौवें ओवर में गेंद लग गई थी और इसकी वजह से वह 10 ओवर के बाद वापस चले गए। हालांकि, उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाए, जिसमें से एक छक्कों से जुड़ा है।

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के किए पूरे

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 3 बड़े हिट की दरकार थी और उन्होंने आसानी से ऐसा कर लिया। रोहित ने नौवें ओवर में जोशुआ लिटिल के खिलाफ अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाया और 600 छक्के पूरे कर लिए। उन्होंने अपने करियर के 473वें मैच की 499वीं पारी में ये कारनामा किया।

रोहित के करियर की बात की जाए तो उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में जमकर बड़े हिट लगाए हैं। हिटमैन के नाम टेस्ट में 84 छक्के दर्ज हैं। वहीं, वनडे में उनके नाम 323 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 193 छक्के दर्ज हैं।

Ad

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो टॉप 5 में रोहित शर्मा के बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकलम और मार्टिन गप्टिल जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

रोहित शर्मा - 600

क्रिस गेल - 553

शाहिद अफरीदी - 476

ब्रेंडन मैकलम - 398

मार्टिन गप्टिल - 383

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications