रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, खास मामले में वीरेंदर सहवाग और विराट कोहली से निकले आगे

रोहित शर्मा ने बेहतरीन शतक लगाया (Photo Credit - IPL)
रोहित शर्मा ने बेहतरीन शतक लगाया (Photo Credit - IPL)

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में जबरदस्त शतक लगाया। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक अनोखा कार्तिमान भी अपने नाम कर लिया है। वो अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। वो ओपनिंग करने के लिए आए और आखिर तक आउट नहीं हुए। उन्होंने 63 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 105 रनों की नाबाद पारी खेली।

रोहित शर्मा ने दर्ज किया अनोखा आंकड़ा

इसके साथ ही रोहित शर्मा के नाम चौंकाने वाला आंकड़ा दर्ज हो गया है। वो अब आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने 36 साल 350 दिन की उम्र में ये शतक लगाया। आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 37 साल 356 दिन की उम्र में शतक लगाया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वीरेंदर सहवाग हैं, जिन्होंने 35 साल 222 दिन की उम्र में शतक लगाया था। वहीं विराट कोहली चौथे पायदान पर हैं जो 35 साल और 153 दिन की उम्र में आईपीएल में सेंचुरी जड़ चुके हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्सके बीच खेला गया। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें आमने-सामने थीं और इसी वजह से मुकाबला भी काफी जबरदस्त हुआ। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके ही होम ग्राउंड में 20 रन से हरा दिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications