IPL 2025: रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ? सामने आया बड़ा अपडेट 

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
रोहित शर्मा के आईपीएल में भविष्य को लेकर चर्चा तेज है

Rohit Sharma future with Mumbai Indians update: आईपीएल 2025 को लेकर अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन मेगा ऑक्शन की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच अलग-अलग खिलाड़ियों को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि कुछ अपनी टीम का साथ छोड़ देंगे। इसमें से एक नाम पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान रह चुके रोहित शर्मा का भी है, जिन्होंने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेला था। मुंबई की टीम ने सीजन के आगाज से पहले हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था और इसके बाद से ही चीजें सही नहीं दिख रही थीं। बताया गया था कि रोहित भी इस फैसले से खुश नहीं थे और अब उनको लेकर दावा किया जा रहा है कि वह अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे।

Ad

मुंबई फ्रेंचाइजी को सफलता की ऊंचाइयों में पहुंचाने वाले रोहित शर्मा को अचानक ही कप्तानी से हटा दिया गया था। एमआई ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को कैश ट्रेड करते हुए अपनी टीम में शामिल किया और फिर उन्हें कप्तान भी बना दिया। हालांकि, फैंस को यह रास नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया के साथ-साथ स्टेडियम में भी हार्दिक को बू करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। तब रिपोर्ट्स थीं कि टीम दो खेमे में विभाजित है, जिसमें कुछ खिलाड़ी रोहित और कुछ हार्दिक के साथ हैं। अब मेगा ऑक्शन से पहले काफी ज्यादा चर्चा हो रही है कि रोहित मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे या नहीं। इसको लेकर अब नई जानकारी सामने आई है।

मुंबई इंडियंस के साथ रह सकते हैं रोहित शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच सब कुछ ठीक हो गया है और ये दिग्गज खिलाड़ी इसी फ्रेंचाइजी के साथ रहेगा। हालांकि, इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है कि रोहित को फिर से कप्तान बनाया जाएगा या नहीं। अब देखना होगा कि आगे चलकर मुंबई इंडियंस क्या फैसला लेती है। फिलहाल मुंबई इंडियंस और रोहित को साथ देखने वालों के लिए कुछ हद तक अच्छी खबर जरूर आई है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications