रोहित शर्मा नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ? IPL 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20.COM)
रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20.COM)

Rohit Sharma Update On Mumbai Indians : मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पिछले सीजन से ही कयासों का दौर जारी है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम में बने रहेंगे या नहीं, यह सवाल सबके मन में बना हुआ है। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के बाद जो बवाल शुरु हुआ था, उसकी वजह से यह माना जा रहा था कि रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के लिए आगे नहीं खेलेंगे। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे थे कि यह मेरा लास्ट है।

Ad

दरअसल आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लिया। उन्हें ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में लाया गया। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या को कप्तान भी बना दिया गया। इसी वजह से मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस काफी नाराज हो गए। लोगों की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि हार्दिक पांड्या को मुंबई में बू तक किया गया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

रोहित शर्मा को लेकर कई तरह की खबरें आईं कि वो मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम में बने रहेंगे और किसी दूसरी टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे। कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को मनाने की पूरी कोशिश कर रही है और वो टीम को छोड़कर नहीं जाएंगे।

Ad
Ad

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल का खिताब जिताया। इसके बावजूद उन्हें पिछले सीजन अचानक कप्तनी से हटा दिया गया था। इसी वजह से लोगों का गुस्सा काफी बढ़ गया था। रोहित शर्मा का आईपीएल 2024 के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था। वो इस वीडियो में कह रहे थे कि मेरे लिए यह मंदिर है। मैंने ही इसे बनाया है और मेरा यह लास्ट है। इस वीडियो को लेकर जा रहा था कि रोहित शर्मा कह रहे हैं कि वो अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications