‘अच्छा हुआ सूर्या ने कैच…’, महाराष्ट्र विधानसभा में रोहित शर्मा ने सुनाया मजेदार किस्सा, हंसी से लोट-पोट हुए सभी सदस्य

रोहित शर्मा पहुंचे महाराष्ट्र विधानसभा (Photo Courtesy: X/@ani)
रोहित शर्मा पहुंचे महाराष्ट्र विधानसभा (Photo Courtesy: X/@ani)

Rohit Sharma in Maharashtra Assembly: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की जीत का खुमार फैंस के बीच अभी भी बरकरार है। भारतीय फैंस ऐतिहासिक जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। फैंस के साथ-साथ भारतीय टीम भी लगातार जश्न मना रही है। 4 जुलाई को मुंबई में भारतीय टीम ने जोरदार जश्न मनाया था और उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित किया गया था। भारतीय टीम के इस जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान रोहित शर्मा आज महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे। रोहित शर्मा के विधानसभा पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Ad

महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

समाचार एजेंसी एएनआई ने हाल ही में अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के साथ महाराष्ट्र विधानसभा में नजर आ रहे हैं। विधानसभा में रोहित टी20 वर्ल्ड कप जीत को लेकर स्पीच देते हुए भी नजर आ रहे हैं। रोहित अपने स्पीच के लिए जैसे ही पोडियम के पास पहुंचते हुए पूरा विधानसभा रोहित..रोहित के नारों से गूंज उठता है। हर कोई कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में तालियां बजाते हुए नजर आते हैं।

Ad

रोहित ने अपनी स्पीच में टी20 वर्ल्ड कप जीत को लेकर बात की। उन्होंने विधानसभा में आने के निमंत्रण के लिए सभी का धन्यवाद भी किया। रोहित ने अपनी स्पीच के दौरान सूर्यकुमार यादव के वर्ल्ड कप विनिंग कैच को लेकर एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। रोहित ने कहा ‘सूर्या ने जब कैच पकड़ लिया उसने मुझसे कहा गेंद मेरे हाथ में बैठ गई। अच्छा हुआ गेंद उनके हाथ में बैठ गई नहीं तो मैं उसे बाहर बिठा देता।’ रोहित शर्मा की यह मजेदार बात सुन विधानसभा के सभी सदस्य हंसने लगते हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचने से पहले रोहित शर्मा, शिवम दुबे, सूर्य कुमार यादव और यशस्वी जायसवाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आवास पर गए थे। एकनाथ शिंदे ने सभी खिलाड़ियों को अपने आवास पर सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद ही सभी खिलाड़ी महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे। विधासभा में सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। रोहित शर्मा ने भी अपने मजेदार अंदाज से विधानसभा में सबका दिल जीत लिया।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications