रोहित शर्मा ने धोनी-कोहली को पछाड़ा, दर्ज किया अनोखा रिकॉर्ड; जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल

rohit sharma surpasses virat kohli and ms dhoni as most successful indian captain
इस रिकॉर्ड लिस्ट में धोनी-कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा (Photo Credit: Getty images)

Rohit Sharma Surpasses Kohli and Dhoni as Most Successful Captain: वर्तमान वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से लेकर वर्तमान में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों तक रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन काबिलेतारीफ है। हालिया तौर पर भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए टेस्ट मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 280 रनों से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है।

Ad

इस दौरान रोहित शर्मा ने बतौर भारतीय कप्तान सर्वाधिक जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करते हुए विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में रोहित शर्मा सर्वाधिक जीत प्रतिशत के साथ भारतीय इतिहास के शीर्ष कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा के अलावा लिस्ट में शामिल अन्य खिलाड़ियों ने भारत के लिए 100 से अधिक मैचों में कप्तानी की है। ऐसे में आइए इस लिस्ट में शामिल 5 भारतीय कप्तानों के बारे में।

जीत प्रतिशत के आधार पर भारत के शीर्ष 5 सबसे सफल कप्तान

5. राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कुल 104 मैचों में भारत की कप्तानी की है। इस दौरान उनकी कप्तानी में भारत ने 48.1 फीसदी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

4. सौरव गांगुली

तेजतर्रार पूर्व भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान भारत के लिए कुल 195 मैच खेले हैं। इस दौरान सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने 49.7 फीसदी मुकाबले जीते हैं।

3. महेंद्र सिंह धोनी

लिस्ट में तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। धोनी विश्व क्रिकेट में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल 332 मैचों में कप्तानी करते हुए भारत के लिए 53.6 फीसदी मुकाबले जीते हैं।

2. विराट कोहली

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर "किंग कोहली" यानी विराट कोहली का नाम दर्ज है। विराट कोहली ने भारत के लिए 213 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें भारत ने 135 मैच जीते हैं। विराट कोहली ने बतौर कप्तान 63.4 फीसदी मैचों में जीत हासिल की है।

1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा वर्तमान में जीत प्रतिशत के आधार पर सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहित शर्मा ने 128 मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए कुल 73.4 फीसदी मुकाबलों में जीत हासिल की है।

Quick Links

Edited by Rajat Verma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications