रोहित शर्मा से लेकर वीरेंदर सहवाग तक...रतन टाटा के निधन पर दिग्गज क्रिकेटरों ने जताया शोक

रतन टाटा के निधन पर क्रिकेट जगत ने व्यक्त किया शोक (Photo Credit - @ImRo45)
रतन टाटा के निधन पर क्रिकेट जगत ने व्यक्त किया शोक (Photo Credit - @ImRo45)

Cricketers Pays Tribute To Ratan Tata : भारत के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार देर रात 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनको रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। इसके बाद बुधवार को उनका निधन हो गया।

Ad

रतन टाटा के निधन पर शोक में डूबा क्रिकेट जगत

रतन टाटा के निधन से क्रिकेट जगत भी शोक में डूबा हुआ है। कई सारे क्रिकेटर्स ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रतन टाटा को याद किया और उनके निधन पर अपना शोक प्रकट किया। रोहित शर्मा ने लिखा,

रतन टाटा काफी नेकदिल इंसान थे। सर आपको हमेशा उस इंसान के तौर पर याद किया जाएगा, जिसने वास्तव में अपना जीवन दूसरों की भलाई में लगा दिया।
Ad
हमने भारत के सच्चे रतन श्री रतन टाटा जी को खो दिया है। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। वो हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। ओम शांति।
Ad
रतन टाटा जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। वो मॉर्डन इंडिया को बनाने वालों में से एक थे। उनकी लीडरशिप, विनम्रता और प्रतिबद्धता ने एक बेंचमार्क सेट किया और इस जेनरेशन को लगातार प्रेरित करती रहेगी। उनकी महानता को हमेशा याद किया जाएगा।
Ad
श्री रतन टाटा जीत के निधन से काफी दुखी हूं। वो ना केवल एक बिजनेस लीडर थे, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत थे। उनका समर्पण, एकता और भारत के ग्रोथ पर उनके प्रभाव का कोई मुकाबला ही नहीं है।
Ad
एक महान लीडर के निधन से मैं दुखी हूं। आपकी दयालुता और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

आपको बता दें कि रतन टाटा एक सफल बिजनेसमैन होने के अलावा काफी नेक दिल इंसान भी थे। इसी वजह से भारत में लोग उनको काफी पसंद करते थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications