'भविष्य का बल्लेबाजी ऑलराउंडर'- रियान पराग ने अपनी जुझारू पारी से जीता फैंस का दिल; जमकर हुई वाहवाही 

Photo Credit: X@CricCrazyJohns
Photo Credit: X@CricCrazyJohns

Fans Reaction Riyan Parag Innings vs Sri Lanka: पल्लेकेले में श्रीलंका और टीम (SL vs IND) इंडिया के बीच 3 टी20 मैचों का तीसरा मैच खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ। मेजबान टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीता और पहले गेंबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंकाई कप्तान का ये फैसला शुरुआत में पूरी तरह से सही साबित हुआ। दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही थी। 48 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और लग रहा था कि 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाएगा।

Ad

लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और रियान पराग ने मोर्चा संभाला। दोनों युवा बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। गिल 37 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए और रियान ने 18 गेंदों में 26 रन बनाए। जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। भारत ने पूरे ओवर खेलने के बाद 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। रियान पराग अपनी जुझारू पारी के लिए फैंस की खूब वाहवाही लूट रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ रियान पराग की पारी को लेकर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

Ad

(रियान पराग भविष्य के बल्लेबाजी ऑलराउंडर।)

Ad
Ad

(अच्छा खेला रियान पराग ने, 18 गेंदों में 26 रन बनाए।)

Ad

(रियान पराग और शुभमन गिल की आज की पारी के बाद ट्रोलर के लिए एक शब्द। इंटेंट गया भाड़ में जब इतनी दबाव की स्थिति आएगी ना तब कोई जायसवाल, अभिषेक शर्मा का काम नहीं आएंगे। अगर आएंगे तो गिल जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज या रियान जैसे मध्यक्रम बल्लेबाज ही।)

Ad

(जब भारतीय खिलाड़ी संघर्ष कर रहे थे, तब रियान पराग ने 18 गेंदों पर 26 रन बनाए।)

Ad

(रियान पराग"बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने गलत समय पर अपना विकेट गंवा दिया। उम्मीद है कि वह जल्दी ही सीख लेंगे।)

Ad

(रियान पराग ने कप्तान संजू सैमसन से बेहतर प्रदर्शन किया। संजू से कहीं ज़्यादा परिपक्वता दिखाई। 18 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। शुभमन गिल के साथ 54 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।)

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications