भारत के किस बल्लेबाज ने लगाए हैं एक ओवर में 7 छक्के, टीम इंडिया से चल रहे हैं बाहर

ruturaj gaikwad only batter to hit 7 sixes in an over vijay hazare trophy 2022
इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़े हैं ओवर में 7 छक्के (Photo Credit: X/@mufaddal_vohra)

Indian Batter Hits 7 Sixes in an Over: विश्व क्रिकेट इतिहास में अब तक कई अनोखे रिकॉर्ड कायम हो चुके हैं। बीते समय में युवराज सिंह और हर्शल गिब्स सहित कई बल्लेबाजों ने एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कारनामा भी कर दिखाया है। ऐसे में संभव रिकॉर्ड्स जाहिर तौर पर अब क्रिकेट फैंस को चकित नहीं करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक ओवर में 7 छक्के भी लग चुके हैं। किसी को भी मुश्किल ही इस पर यकीन होगा, क्योंकि ओवर में 6 गेंदें ही मान्य हैं। बावजूद इसके एक भारतीय बल्लेबाज ने यह कारनामा किया है और वह ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले विश्व क्रिकेट के इकलौते बल्लेबाज हैं।

Ad

जाहिर तौर पर एक ओवर में 7 छक्के जड़ना एक असंभव सा रिकॉर्ड है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने नवंबर 2022 में यह कारनामा कर दिखाया है। इस दौरान रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ यह कारनामा किया था। क्वार्टर फाइनल में खेलते हुए रुतुराज ने बल्ले से ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए 159 गेंदों पर 220 रन बनाए थे। अपनी इस शानदार पारी में रुतुराज ने ओवर में 7 छक्कों सहित कुल 16 छक्के और 10 चौके जड़े थे। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्पिनर शिवा सिंह ने ओवर में एक नो बॉल सहित कुल 7 गेंदें फेंकी थी, जिसमें सभी गेंदों पर रुतुराज ने शानदार छक्के जड़े थे। इस दौरान ओवर में कुल 43 रन आए थे। महाराष्ट्र ने इस मुकाबले को 58 रनों से जीत लिया था। हालांकि, विजय हजारे 2022 के फाइनल में महाराष्ट्र को सौराष्ट्र के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

ऋतुराज गायकवाड़ के क्रिकेट करियर पर नजर

आईपीएल 2024 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए रुतुराज गायकवाड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 6 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा रुतुराज को 32 फर्स्ट क्लास, 77 लिस्ट ए और 66 आईपीएल मैचों का भी अनुभव है। रुतुराज के आईपीएल रिकॉर्ड बेहद शानदार हैं। उन्होंने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 66 मैच खेलते हुए 136.86 की स्ट्राइक रेट से 2380 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 18 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications