लगातार 7 छक्के लगाकर मचाया हाहाकर, अब युवराज सिंह को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में सात छक्के लगाकर बनाया इतिहास
ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में सात छक्के लगाकर बनाया इतिहास

विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार सात छक्के लगाने के बाद युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यहां पर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का जिक्र किया है और कहा है कि वो एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहते थे।

Ad

ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में एक ओवर में सात छक्के जड़ दिए और इतिहास रच दिया। दरअसल, उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी के दौरान पारी का 49वां ओवर स्पिनर शिवा सिंह ने डाला। उनके इस ओवर में गायकवाड़ ने घातक रुख अपनाते हुए, पहली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के लगा दिए। इसके बाद पांचवीं गेंद नो-बॉल निकली और उस पर भी ऋतुराज ने छक्का जड़ा। अगली दो गेंदों पर भी उन्होंने कोई ढिलाई नहीं की और लगातार दो छक्के जड़कर ओवर में कुल सात छक्के जड़े। इस तरह उन्होंने लीगल तौर पर 42 रन बटोरे, जबकि गेंदबाज के खाते में 43 रन जुड़े।

पांचवें छक्के के बाद युवराज सिंह का ख्याल मेरे मन में आया था - ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ के मुताबिक उनके दिमाग में उस वक्त युवराज सिंह के छह छक्कों का रिकॉर्ड चल रहा था। उन्होंने कहा,

पांचवें छक्के के बाद मेरे दिमाग में युवराज सिंह का ख्याल आया। जब उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे तो मैंने उनकी उस पारी को देखा था और तब मैं काफी छोटा था। इसी वजह से मैं उनके रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहता था और छठा छक्का भी लगाना चाहता था। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा करूंगा।

आपको बता दें कि अपनी पारी में ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 220 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके लगाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications