SA20: फाफ डू प्लेसी का दिखा धोनी और सीएसके के लिए प्यार, फैंस को दिया खास ऑटोग्राफ, सामने आईं तस्वीरें 

(Photo Courtesy: Joburg Super Kings Twitter)
(Photo Courtesy: Joburg Super Kings Twitter)

दक्षिण अफ्रीका में इस समय SA20 2024 का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस को यह लीग का दूसरा सीजन काफी पसंद आ रहा है। अब तक इस लीग में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले हैं। इन्हीं मुकाबलों के बीच जोबर्ग सुपर किंग्स (Jobur Super Kings) के कप्तान फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) का चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए प्यार नजर आया है। फाफ ने अपनी पुरानी आईपीएल टीम और उसके कप्तान के लिए अपना प्यार ऑटोग्राफ के जरिए दिखाया है।

Ad

दरअसल, बीते दिन दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में जोबर्ग के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी फैंस के साथ समय बिताते हुए नजर आए। उन्होंने फैंस के कहने पर उन्हें ऑटोग्राफ दिया।

इस दौरान एक फैन ने उनसे महेंद्र सिंह धोनी के साथ फाफ डू प्लेसी वाली तस्वीर पर ऑटोग्राफ देने को कहा। फाफ ने उस फैन को निराश नहीं किया और उसकी मर्जी के अनुसार तस्वीर पर ऑटोग्राफ देकर उसका दिन बना दिया।

Ad

इसके बाद एक फैन ने आईपीएल की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पर फाफ से ऑटोग्राफ मांगा। फाफ ने उस फैन की भी डिमांड पूरी की और सीएसके की जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया।

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के इस खास गेस्चर की तस्वीरें जोबर्ग सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर भी की हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को फाफ का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस फाफ के इस गेस्चर के लिए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि फाफ डू प्लेसी की टीम जोबर्ग सुपर किंग्स सोमवार को हुए मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स से 37 रनों से हार गई। इस मैच में जोबर्ग के कप्तान का बल्ला नहीं चल सका और वह सिर्फ 7 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications