फाफ डू प्लेसी के फ्लॉप परफॉर्मेंस के बावजूद सुपर किंग्स ने हासिल की बेहतरीन जीत, मोईन अली ने दिया अहम योगदान

मोईन अली ने अहम योगदान दिया (Photo Credit - Joburg Super Kings Twitter)
मोईन अली ने अहम योगदान दिया (Photo Credit - Joburg Super Kings Twitter)

SA20 के 13वें मुकाबले में फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) की कप्तानी वाली जोबर्ग सुपर किंग्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जवाब में जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने 18 ओवर में ही 4 विकेट खोकर टार्गेट को हासिल कर लिया। डोनावन फरेरा को उनकी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान वेन पर्नेल ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला सही नहीं साबित हुआ। 12 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम लगातार अपने विकेट खोती रही। सिर्फ 52 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गई। हालांकि अच्छी बात ये रही कि विकेटों के पतझड़ के बीच काइले वेरेना एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने सिर्फ 52 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 72 रनों की नाबाद पारी खेली। निचले क्रम में कप्तान वेन पर्नेल ने भी 22 रन बनाए और टीम को 167 के स्कोर तक पहुंचाया। जोबर्ग की तरफ से रोमारियो शेफर्ड और लिजाड विलियम्स ने 3-3 विकेट लिए।

डोनावन फरेरा ने धुआंधार पारी खेल टीम को दिलाई जीत

टार्गेट का पीछा करने उतरी जोबर्ग सुपर किंग्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सिर्फ 16 रन तक टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान फाफ डू प्लेसी पवेलियन लौट गए। इसके बाद ल्युइस डी प्लोय और सिबोनेलो मखानया ने पारी को संभाला। डी प्लोय ने 21 गेंद पर 33 और सिबोनेलो ने 31 गेंद पर 40 रन बनाए। इसके बाद निचले क्रम में मोईन अली ने 21 गेंद पर नाबाद 25 और डोनावन फरेरा ने 20 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications