SA20 2025 Updated Points Table: दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही एसए20 2025 में शनिवार 18 जनवरी को दो मुकाबले खेले गए। इस दौरान पहले मैच में पार्ल रॉयल्स ने लीग के इतिहास में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बनाते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में एमआई केपटाउन ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया और सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।इन दोनों ही मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में भी काफी फेरबदल हुआ है। जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम पहले स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई केपटाउन ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं पार्ल रॉयल्स चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि प्रिटोरिया कैपिटल्स तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर खिसक गई है।इस आर्टिकल में हम आपको SA20 2025 के 13वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल बताएंगे। साथ ही अभी तक लीग के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में भी बताएंगे।SA20 2025 के 11वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल1) एमआई केप टाउन- 5 मैच, 3 जीत, 2 हार, 14 अंक2) पार्ल रॉयल्स- 4 मैच, 3 जीत, 1 हार, 12 अंक3) जोबर्ग सुपर किंग्स- 4 मैच, 2 जीत, 1 हार, 1 बेनतीजा, 10 अंक4) प्रिटोरिया कैपिटल्स- 5 मैच, 1 जीत, 2 हार, 2 बेनतीजा, 9 अंक5) डरबन सुपर जॉयंट्स- 4 मैच, 1 जीत, 2 हार, 1 बेनतीजा, 6 अंक6) सनराइजर्स ईस्टर्न केप- 4 मैच, 1 जीत, 3 हार, 5 अंकSA20 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज1) लुआन ड्रे प्रिटोरियस (पार्ल रॉयल्स)- 4 मैच, 206 रन (दो अर्धशतक)2) जो रुट (पार्ल रॉयल्स) - 4 मैच, 195 रन (दो अर्धशतक)3) रासी वैन डर डुसेन (एमआई केपटाउन)- 5 मैच, 193 रन (एक अर्धशतक)4) रहमानुल्लाह गुरबाज (प्रिटोरिया कैपिटल्स)- 5 मैच, 138 रन (एक अर्धशतक)5) रीजा हेंड्रिक्स (एमआई केपटाउन)- 5 मैच, 127 रन (एक अर्धशतक)SA20 2025 के टॉप 5 गेंदबाज1) मुजीब उर रहमान (पार्ल रॉयल्स)- 4 मैच, 7 विकेट (7.62 इकॉनमी)2) नूर अहमद (डरबन सुपर जायंट्स)- 4 मैच, 6 विकेट (7.33 इकॉनमी)3) रिचर्ड ग्लीसन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 4 मैच, 6 विकेट (7.30 इकॉनमी)4) दयान गलीम (पार्ल रॉयल्स) - 4 मैच, 6 विकेट (9.35 इकॉनमी)5) डेलानो पोटगिएटर (एमआई केपटाउन)- 5 मैच, 5 विकेट (7.60 इकॉनमी)