SA20 2025: SRH और DC की फ्रेंचाइजी के बीच मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज 

Neeraj
SA20 2025 पॉइंट्स टेबल (Photo Credit: cricbuzz.com)
SA20 2025 पॉइंट्स टेबल (Photo Credit: cricbuzz.com)

SA20 2025 Updated Points Table: SA20 लीग में डिफेंडिंग चैंपियंस सनराइजर्स ईस्टर्न केप की जोरदार वापसी जारी है। बीते बुधवार की रात प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराते हुए सनराइजर्स ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उनकी इन तीनों ही जीत की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने ये तीनों मैच बोनस पॉइंट के साथ जीते हैं। लगातार तीन जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में उन्होंने लंबी छलांग भी लगाई है।

Ad
Ad

फिलहाल वे तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही इस सीजन केवल एक ही जीत हासिल कर सकी प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम पांचवें स्थान पर लुढ़क गई है। इस टूर्नामेंट में हर रोज पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव देखने को मिलते रहे हैं। कुछ ऐसा ही सीजन के 17वें मुकाबले के बाद भी हुआ। आइए जानते हैं पूरी पॉइंट्स टेबल और उसके साथ टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज।

SA20 2025 के 17वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

1) एमआई केप टाउन- 6 मैच, 3 जीत, 2 हार, 1 बेनतीजा, 16 अंक

2) पार्ल रॉयल्स- 5 मैच, 4 जीत, 1 हार, 16 अंक

3) सनराइजर्स ईस्टर्न केप- 6 मैच, 3 जीत, 3 हार, 15 अंक

4) जोबर्ग सुपर किंग्स- 5 मैच, 2 जीत, 2 हार, 1 बेनतीजा, 10 अंक

5) प्रिटोरिया कैपिटल्स- 6 मैच, 1 जीत, 3 हार, 2 बेनतीजा, 9 अंक

6) डरबन सुपर जॉयंट्स- 6 मैच, 1 जीत, 3 हार, 2 बेनतीजा, 8 अंक

SA20 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज

1) लुआन ड्रे प्रिटोरियस (पार्ल रॉयल्स)- 5 मैच, 233 रन (दो अर्धशतक)

2) रासी वैन डर डुसेन (एमआई केपटाउन)- 6 मैच, 228 रन (एक अर्धशतक)

3) जो रुट (पार्ल रॉयल्स) - 5 मैच, 201 रन (दो अर्धशतक)

4) एडेन मारक्रम (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 6 मैच, 200 रन (दो अर्धशतक)

5) रहमानुल्लाह गुरबाज (प्रिटोरिया कैपिटल्स)- 6 मैच, 145 रन (एक अर्धशतक)

SA20 2025 के टॉप 5 गेंदबाज

1) मार्को जेनसेन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 6 मैच, 10 विकेट (6.35 इकॉनमी)

2) रिचर्ड ग्लीसन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 6 मैच, 9 विकेट (7.16 इकॉनमी)

3) लियाम डॉसन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)- 5 मैच, 8 विकेट (5.61 इकॉनमी)

4) नूर अहमद (डरबन सुपर जायंट्स)- 6 मैच, 8 विकेट (6.67 इकॉनमी)

5) मुजीब उर रहमान (पार्ल रॉयल्स)- 5 मैच, 8 विकेट (7.5 इकॉनमी)

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications