सनराइजर्स और MI के बीच होगा पहला मुकाबला, प्रमुख टी20 लीग के शेड्यूल का ऐलान

SA20 के शेड्यूल का हुआ ऐलान (Photo Credit -@CricCrazyJohns/@MICapeTown)
SA20 के शेड्यूल का हुआ ऐलान (Photo Credit -@CricCrazyJohns/@MICapeTown)

SA20 League Full Schedule : साउथ अफ्रीका टी20 लीग के तीसरे सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। 9 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केपटाउन के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 9 फरवरी को वांडरर्स के मैदान में होगा। कुल मिलाकर 1 महीने तक जबरदस्त एक्शन और रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Ad

साउथ अफ्रीका टी20 लीग के अब तक दो सीजन का ऐलान हो चुका है और पहले दोनों ही सीजन काफी सफल रहे थे। इसी वजह से अब तीसरे सीजन की भी घोषणा कर दी गई है। चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले इस लीग का समापन हो जाएगा। इसमें साउथ अफ्रीका समेत कई देशों के खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। हालांकि पार्ल रॉयल्स के जोस बटलर बाहर हो गए हैं। वो इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे और इससे टीम को बड़ा झटका लगा है।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग में आईपीएल फ्रेंचाइजी की ही टीमें होती हैं। सनराइजर्स ईस्टर्न केप, प्रिटोरिया कैपिटल्स, पार्ल रॉयल्स, जोहांसबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केपटाउन और डरबन सुपर जायंट्स जैसी टीम हिस्सा लेती हैं। यह सारी टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजी का ही हिस्सा हैं। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइटल अपने नाम किया था।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है

Ad

दिनेश कार्तिक भी ले रहे इस बार इस लीग में हिस्सा

इस बार भारत के दिनेश कार्तिक भी साउथ अफ्रीका लीग में हिस्सा ले रहे हैं। वो राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इसी के साथ वह इस लीग में शामिल होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। लीग के तीसरे सीजन में दिनेश कार्तिक के अलावा बेन स्टोक्स, जैक क्रॉली, जो रूट, केन विलियमसन, राशिद खान और डेवोन कॉनवे जैसे कई अन्य बड़े खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स की इस फ्रेंचाइजी ने 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। कप्तान डेविड मिलर , लुंगी एनगिडी और एंडिले फेहलुकवायो के साथ-साथ क्वेना मफाका और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को भी पार्ल रॉयल्स ने रिटेन कर लिया है। इसके अलावा बाकी टीमों ने भी अपने-अपने हिसाब से खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications