आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही है। इस कड़ी में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें एक वीडियो साझा कर बधाई दी है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने साथ में लम्बे समय तक क्रिकेट खेला है और दोनों ही काफी अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं। अकसर ही दोनों को एक दूसरे की तारीफ करते हुए देखा गया है। युवराज के जन्मदिन के मौके पर सचिन ने उनके साथ एक बेहद ही प्यारी वीडियो साझा की है।सचिन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवराज को बधाई देने के लिए वीडियो पोस्ट की जिसमें पहले युवराज दिखाई दे रहे हैं। हवा के कारण उनके बाल उड़ रहे हैं। इसके बाद उनके साथ सचिन भी दिखाई देते हैं। दोनों ही इस दौरान खुलकर अपने बाल लहराते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो के बैकग्राउंट में बॉलीवुड फिल्म थ्री ईडियट्स का ‘बहती हवा सा था वो’ गाना बज रहा है। वीडियो साझा करते हुए सचिन ने लिखा-हमेशा एक दोस्त होता है जिसके साथ आप अपने बालों को खुला छोड़ सकते हैं। जन्मदिन मुबारक हो युवी। View this post on Instagram Instagram Postसचिन के इस पोस्ट पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस इस मौके पर युवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही उनकी लम्बी उम्र और अच्छी सेहत की कामना भी कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि क्रिकेट के दो दिग्गजों को इस तरह से साथ में देखना काफी सुखद अहसास है।बता दें, युवराज सिंह आज 41 साल के हो गए हैं। 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज सिंह के नाम क्रिकेट में काफी रिकॉर्ड दर्ज हैं। एक ओवर में छह छक्के, टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक समेत कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो उनके शानदार क्रिकेट करियर की कहानी बयां करते हैं।