Birthday Boy Arjun Tendulkar and Danielle Wyatt relation: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लाडले अर्जुन तेंदुलकर आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन का जन्म 24 सितंबर 1999 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। अर्जुन ने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। अर्जुन काफी चर्चा में रहते हैं और इसके पीछे उनकी पर्सनल लाइफ की भी अहम भूमिका है। अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल की तस्वीरें हुई थी वायरलअर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ खास खबरें नहीं हैं लेकिन एकसमय उनका नाम इंग्लैंड की धाकड़ बल्लेबाज से खूब जोड़ा गया था। अर्जुन और डेनियल की वायट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक साथ कई तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। वहीं डेनियल भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। जब अर्जुन और डेनियल की तस्वीरें वायरल हुई थीं तो सोशल मीडिया पर यूर्जस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं।अर्जुन का बचपन नहीं था आसानबता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने जल्दी ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और 8 साल की उम्र में उन्होंने एक क्रिकेट कोचिंग क्लब को ज्वाइन किया था। अर्जुन ने अपना पहला मैच 22 जनवरी 2010 को पुणे में अंडर-13 टूर्नामेंट में खेला था। जनवरी 2011 में, उन्होंने पुणे में कैडेंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना पहला राष्ट्रीय स्तर का मैच खेला। जून 2012 में, अर्जुन तेंदुलकर ने गोरेगांव सेंटर के खिलाफ क्रॉस मैदान में अंडर-14 मैच में खार जिमखाना के लिए खेलते हुए अपना पहला शतक बनाया था। उच्च स्तर पर अर्जुन ने रणजी डेब्यू करते हुए शतक लगाकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर के कारनामे को दोहराया था। एक शो के दौरान सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा कि एक मशहूर क्रिकेटर की संतान होने के के नाते अर्जुन का बचपन आसान नहीं रहा। यही कारण है कि जब मैं रिटायर हो रहा था तब मुंबई में मीडिया से साफ-साफ कहा था कि उसे क्रिकेट से मोहब्बत करने दो। उस पर दबाव मत डालो, क्योंकि मेरे माता-पिता ने मुझ पर कभी दबाव नहीं डाला।