धोनी-कोहली के याराने से भी पुरानी साक्षी और अनुष्का की दोस्ती, एक ही स्कूल से की है पढ़ाई, जानिए किसके पास है बड़ी डिग्री

Sneha
Sakshi Dhoni and Anushka Sharma School
साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा बचपन की सहेली हैं (Photo Credit - X/ @Prxtham_18/ @hues_of_life_/@SigmaEleMent)

Sakshi Dhoni and Anushka Sharma education: क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी और विराट कोहली की दोस्ती के बारे में सभी को पता है। विराट कई बार धोनी के लिए खुलकर बात करते नजर आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी की पत्नी साक्षी और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बचपन की दोस्त हैं। जी हां, साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा बचपन की सहेली हैं और दोनों एक ही स्कूल में भी पढ़ चुकी हैं। लेकिन दोनों में से किसने ज्यादा पढ़ाई की है, आइए जानते हैं।

Ad

बचपन की दोस्त हैं साक्षी-अनुष्का

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर 1988 को असम में हुआ था। साक्षी ने असम के लेखापानी स्थित एक स्कूल से प्री प्राइमरी एजुकेशन हासिल की थी। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इसी स्कूल में थीं और साक्षी की क्लासमेट थीं। एक बार इन दोनों के बचपन की फोटोज वायरल हुईं थी, तब ये खुलासा हुआ था कि ये दोनों एक साथ पढ़ाई कर चुकी हैं। इन तस्वीरों के अलावा 2017 में एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया था कि साक्षी बचपन की दोस्त हैं।

Ad

कितनी पढ़ी -लिखी हैं साक्षी धोनी?

एजुकेशन की बात करें तो साक्षी धोनी ने देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल और रांची के जवाहर विद्या मंदिर से भी पढ़ाई की है। फिर उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया है। साक्षी और धोनी की पहली मुलाकात उनके मैनेजर के जरिए हुई थी। साक्षी जिस होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं, वहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर धोनी ने अपने मैनेजर से उनका नंबर मांगा था। जब धोनी ने साक्षी को मैसेज किया तो साक्षी ने प्रैंक समझकर मैसेज को इग्नोर कर दिया था।

Ad

अनुष्का शर्मा पढ़ाई में काफी तेज

वहीं, अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं। उन्होंने बेंगलुरु के एक आर्मी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद बेंगलुरु के ही माउंट कारमेल कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है। उन्होंने इकोनॉमिक्स में एमए की डिग्री भी ली है। वह कॉलेज में टॉपर रह चुकी हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications