Social media user asked Sakshi a question related to MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के चाहने वाले काफी ज्यादा हैं। धोनी का खुमार फैंस पर ऐसा है कि वे उनके जैसे लुक को फॉलो करने का प्रयास करते हैं। वहीं उनकी पत्नी साक्षी सिंह भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि, इतने बड़े दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी होने के बावजूद साक्षी कम ही मौकों पर लाइमलाइट में नजर आती हैं। महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने परिवार के साथ साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है जब उनकी फैमिली मीडिया के सामने आए। वह अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिस पर फैंस महेंद्र सिंह धोनी का हालचाल पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं साक्षी की इस पोस्ट पर धोनी से जुड़ा एक खास कमेंट भी देखने को मिला है। साक्षी सिंह से फैन ने पूछा सवालसाक्षी सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर करती हैं। इसी बीच बुधवार शाम साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की। फैंस उनकी इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर कमेंट कर फैंस धोनी का भी हालचाल ले रहे हैं। वहीं एक फैंस ने साक्षी से बेहद अहम सवाल पूछा, जो कि धोनी से जुड़ा हुआ है। View this post on Instagram Instagram Postफैन ने पोस्ट पर कमेंट कर साक्षी से सवाल पूछा कि मैडम आपसे एक बात कहेंगे कि धोनी सर अपने भाई बहन और रिश्तेदारों से इतना दूर क्यों रहते हैं अगर ऐसा नहीं तो कभी भी टाइम स्पेंड नहीं करते हैं, मीडिया में भी नहीं लाए और ना ही कभी अवार्ड समारोह में लाए। इतना दूर क्यों सिर्फ आपको छोड़कर बाकी सब घर वालों से रिश्तेदारों से इतना दूर क्यों।साक्षी सिंह की तस्वीर (photo credit: instagram/sakshisingh_r)ऐसा पहली बार नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा इस तरह का कमेंट देखने को मिला हो। फैंस कई बार यह बात कह चुके हैं कि धोनी अपनी पर्सनल लाइफ में ही व्यस्त रहते हैं।