Salman Khan Big Statement About MS Dhoni: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के देश भर में लाखों- करोड़ों फैंस हैं, धोनी की जगह उनके फैंस के दिल में आज तक कोई और दूसरा क्रिकेटर नहीं ले पाया है। फैंस धोनी की स्टाइल, पर्सनैलिटी और खेल सभी चीजों को बेहद पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के उस फैन के बारे में बताएंगे। जिनका दीवाना पूरा देश है, फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की। सलमान खान हाल ही में एक शो का हिस्सा बने जहां उन्होंने फेवरेट प्लेयर की तारीफ में पुल बांधे। आपको दिखाते हैं सलमान खान का यह वीडियो।महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनैलिटी के कायल हैं दिग्गज अभिनेतासलमान खान हाल ही एक स्पोर्टस शो का हिस्सा बने जहां उनसे उनके फेवरेट प्लेयर का नाम पूछा जाता है। फेवरेट प्लेयर का सवाल पूछते हुए उन्होंने तुरंत महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया और कहा कि मैं धोनी का फैन हूं और मुझे धोनी की पर्सनैलिटी बहुत अच्छी लगती है, अगर उनके नेचर की बात करें तो उनका कोई अग्रेसिव एटिट्यूड़ नहीं हैं एकदम कूल हैं वो। सलमान खान, धोनी की तारीफ करते हुए आगे कहते हैं कि अगर वह विकेट भी लेते हैं तो ज्यादा शोर- शराबा नहीं करते हैं और ना ही सामने वाले को ह्यूमिलेट करते हैं। फैंस सलमान खान के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, क्योंकि सलमान खान ही नहीं पूरा देश उनका फैन है। View this post on Instagram Instagram Postमहेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान के बीच का बॉन्डमहेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, दोनों कई बार एक साथ भी नजर आ चुके हैं। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी की शादी के कई वीडियो देखने को मिले थे जिसमें दोनों एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे। उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन भी था, जिसे धोनी ने सलमान खान के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया था। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। फैंस धोनी के इस नेचर की भी कई बार तारीफ कर चुके हैं।