शुभमन गिल के सीधे छक्के लगाने से दिग्गज हुए प्रभावित, दी बड़ी प्रतिक्रिया 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने एम एस धोनी से की शुभमन गिल की तुलना (Image - BCCI)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने एम एस धोनी से की शुभमन गिल की तुलना (Image - BCCI)

शुभमन गिल (Shubman Gill) आजकल ऐसे फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं कि हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2023) के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने 208 रनों की पारी खेली थी और कई बड़े रिकॉर्ड बनाये थे। वहीं, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने तो शुभमन गिल की तुलना भारत के सबसे सफल कप्तान और फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी से कर दी।

Ad

संजय ने पहले कमेंट्री के दौरान गिल की तारीफ की और फिर ट्विटर पर भी अपने शब्दों में उनके लिए तारीफों के पुल बांधे। दरअसल, शुभमन गिल जब अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, तब वो लगातार सामने की तरफ छक्के मार रहे थे। उनके सीधे छक्कों को देखकर हिंदी कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने कहा कि गिल जिस तरह से सीधे छक्के मारते हैं, वह धोनी की याद दिलाते हैं। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा था कि मैंने एक ही पारी में इतने सारे सीधे छक्के मारते हुए किसी को नहीं देखा है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर गिल की बल्लेबाजी देखकर इतने खुश हो गए कि उन्होंने मैच खत्म होने के बाद ट्वीट करके भी उनकी तारीफ की। संजय मांजरेकर ने अपने ट्वीट में लिखा,

मैंने जब धोनी को पहली बार देखा था, तब वह ज्यादातर छक्के सीधे मारते थे और उन्होंने कहा था कि जब बड़े शॉट मारने की बात आती है तो वह निरंतरता से मारते हैं। गिल के पास भी यही गिफ्ट है। उन्हें नजर ना लगे।

आपको बता दें गिल सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वो वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। गिल के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, रोहित शर्मा और इशान किशन भी वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं। इनमें से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन और बाकी सभी ने एक-एक दोहरा शतक लगाया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications