संजू सैमसन ने बचाई टीम इंडिया की लाज, शुभमन-यशस्वी-रियान बुरी तरह फ्लॉप, जिम्बाब्वे को मिला 168 का लक्ष्य

संजू सैमसन ने 58 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली (Photo Courtesy : X/@BCCI)
संजू सैमसन ने 58 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली (Photo Courtesy : X/@BCCI)

Zimbabwe vs India, 5th T20I 1st Innings Report: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। मेजबान टीम जिम्बाब्वे ने सीरीज को पहले ही गंवा दिया है लेकिन सिकंदर रजा की कप्तानी में टीम सीरीज का अपना दूसरा मुकाबला जरुर जीतना चाहेगी, जिसके लिए उन्हें 168 रन बनाने है। भारत के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार अर्धशतक जमाया तो शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में अहम पारी खेली और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया।

Ad

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल हुए फ्लॉप

टीम इंडिया को मिले पहले बल्लेबाजी के न्योते के बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल सलामी जोड़ी के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे। पहले ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी ने छक्का जड़ा लेकिन वह नो बॉल दी गई। उसके बाद उन्होंने फ्री हिट पर भी छक्का जमाया और भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दी। लेकिन सिकंदर रजा ने यशस्वी को उसी ओवर में बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद शुभमन गौर अभिषेक शर्मा ने 25 रन जोड़े जिसमें अभिषेक शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए और साथ ही कप्तान गिल भी 13 रन पर चलते बने।

भारतीय टीम ने 40 रन पर 3 विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और रियान पराग ने पारी का मोर्चा संभाला। संजू सैमसन और रियान पराग ने चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। रियान पराग 24 गेंद पर 22 रनों की धीमी पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 1 छक्का भी शामिल रहा। संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 58 रन की महत्वपूर्ण पारी। खेल टीम इंडिया को कम स्कोर पर ऑलआउट होने से बचा लिया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाये, तो रिंकू सिंह ने 11 रन की छोटी पारी खेल टीम इंडिया का स्कोर 167 तक पहुंचा दिया। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजराबानी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए तो कप्तान सिकंदर रजा, रिचर्ड नगारवा और ब्रैंडन मवुटा के हाथ 1-1 सफलता लगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications