Sara Tendulkar favorite Gujarati dishes: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन इसके बाद भी उनको सोशल मीडिया पर काफी स्टॉक किया जाता है। सचिन का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है, वह मिनटों में वायरल हो जाता है। जहां सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन क्रिकेट में अपना भविष्य बना रहे हैं, वहीं उनकी बेटी सारा मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बना रही हैं।सारा तेंदुलकर पिछले दो तीन-सालों में सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए भी कमाई करती हैं, जिसकी वजह से काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अपने जीवन से जुड़ी बड़ी हर चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। View this post on Instagram Instagram Postफैंस भी उनको स्टॉक करते हैं और उनके जीवन के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आपने सारा की पोस्ट पर अक्सर देखा होगा कि उनकी टेबल खाने से भरी रहती है। इसी कड़ी में आज आपको सारा की पांच फेवरेट गुजारती डिश के बारे में बताएंगे।सारा की पसंदीदा हैं ये 5 गुजराती डिश1. मसाला भिंडी - मसाला भिंडी एक स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे रोटी के साथ खाया जाता है। इसे भिंडी, प्याज,जीरा और अन्य मसालों के साथ पकाया जाता है।2. पीली दाल- यह दाल सभी दालों को मिलाकर बनाई जाती है। इसमें हींग और घी का तड़का लगाया जाता है और इसमें हल्की सी चीनी भी मिलाई जाती है, जो इसके स्वाद को और ज्यादा बढ़ा देती है।3. मिस्सी रोटी- मिस्सी रोटी भारतीय डिश है। इसे गेहूं के आटे और बेसन के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसमें मसालों के साथ-साथ जड़ी बूटी को भी मिलाया जाता है, जिससे यह स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर बन जाती है।सारा तेंदुलकर की फेवरेट डिश (photo credit: instagram/saratendulkar)4. गुजराती कढ़ी- गुजराती कढ़ी को दही से बनाकर तैयार किया जाता है। इसे बेसन, करी पत्ते और सरसो के बीज से मिलाकर बनाया जाता है। इसे अक्सर चावल और रोटी के साथ ही खाना पसंद किया जाता है।5. ढोकला- ढोकला को भाप से पकाया जाता है। इसमें बेसन, सूजी और नमक को उचित मात्रा में मिलाया जाता है। फिर इसमें राई के दानों का तड़का लगाया जाता है।