Social Media user trolls Sara Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भले ही संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। संन्यास लेने के बाद भी वह अपने फैंस के दिलोंं पर छाए रहते हैं। वहीं सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर ने बेहद कम उम्र में फैंस के बीच अपनी खास पहचान बना ली है। सारा की पहचान केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। हालांकि कई बार सारा तेंदुलकर को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है। ऐसा ही कुछ सारा के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर हुआ। दरअसल सारा ने बुधवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख एक यूजर ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। सारा तेंदुलकर ने ऋषिकेश में की गंगा आरतीसारा तेंदुलकर इन दिनों अपने टाइम को काफी एंजॉय कर रही है। हाल ही में वह अपने अर्जुन तेंदुलकर के साथ सिबलिंग ट्रिप के लिए दुबई गई थीं। वहीं, अब सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ऋषिकेश में गंगा किनारे बैठी हुई नजर आईं और फिर गंगा आरती भी की। फैंस उनके इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postसोशल मीडिया यूजर ने सुनाई खरी खोटीवहीं एक यूजर को सारा का यह वीडियो पसंद नहीं आया। यूजर ने सारा के ऊपर भड़कते हुए पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि सही है नॉन वेज खाओ खूब फिर रील्स बनाने गंगा चले जाओ वाह। वीडियो में सारा के साथ उनकी मां अंजली तेंदुलकर भी नजर आ रही हैं।सारा तेंदुलकर की पोस्ट पर यूजर ने किया कमेंट (photo credit: instagram/saratendulkar)आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर ने अपनी मां अंजली तेंदुलकर की तरह मेडिकल की पढ़ाई की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन (UCL) से क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में डिस्टिंक्शन के साथ मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। सारा मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद अब मॉडलिंग में अपना करियर बना रही हैं।