Sara Tendulkar Beautiful Pictures: पिछले कई महीनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्यक्रम चल रहा है। 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। इस शादी में देश और दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सारा तेंदुलकर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ यहां पहुंचे थे। सारा ने यहां भी अपने लुक से फैंस को अपना दीवाना बना दिया।सारा तेंदुलकर के इस लुक ने फैंस का जीता दिल View this post on Instagram Instagram Postसचिन की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर ने अपने खूबसूरत लुक से इस फंक्शन में सभी का ध्यान आकर्षित किया। सारा तेंदुलकर किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में सारा ने पर्पल कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने अपने गले में एक सिंपल सेट पहना था। इसके साथ वह गोल्डन हैंडबैग कैरी करती हुईं नजर आईं। सारा तेंदुलकर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शादी में पहना था खूबसूरत लहंगाइससे पहले अनंत और राधिका की शादी में सारा तेंदुलकर एक खूबसूरत लहंगा पहने नजर आईं थी। उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना था। सारा ने अर्पिता मेहता द्वारा डिजाइन किए लहंगे का इस्तेमाल इस फंक्शन में किया था। उन्होंने अपने इस लुक की भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। सारा के लहंगे पर खूबसूरत मिरर वर्क भी देखने को मिला, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। View this post on Instagram Instagram Postमॉडलिंग में आजमा रही हैं अपनी किस्मतसारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर चुकी हैं, हालांकि उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई भी कर रखी है। वह सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ब्रांड को प्रमोट करती हैं। फैंस सारा का नाम भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ भी जोड़ते रहते हैं, लेकिन दोनों के रिश्ते को आधिकारिक रूप से अभी तक पहचान नहीं मिली है।