Shaheen Afridi revealed his son face publicly: आईपीएल के साथ-साथ इस समय पड़ोसी देश पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का घमासान जारी है, इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहीन अफरीदी चर्चा में आ गए हैं। शाहीन अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग की तरफ से खेल रहे हैं। 15 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने जीत हासिल की। लाहौर कलंदर्स की जीत के बाद शाहीन अफरीदी ने इसका जश्न खास तरह से मनाया, उन्होंने अपने बेटे का चेहरा पहली बार सार्वजनिक किया।शाहीन अफरीदी ने दिखाया बेटे का चेहराशाहीन अफरीदी ने अपनी टीम की जीत के बाद पहली बार अपने बेटे अलयार का चेहरा सार्वजनिक रूप से दिखाया। लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज को कराची किंग्स पर अपनी टीम की जीत के बाद अपने बेटे के साथ जश्न मनाते देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इससे पहले कई बार शाहीन अफरीदी ने अपने बेटे अलयार की तस्वीरें साझा की थीं, लेकिन उसका चेहरा छिपाए रखा था। गौरतलब है कि शाहीन की पत्नी अंशा ने 24 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। तब शाहीन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे थे और अपने बेटे से मिल नहीं पाए थे। सोशल मीडिया पर शाहीन ने अपने परिवार में नए सदस्य के आने पर शुभकामनाएं देने के लिए अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया था। View this post on Instagram Instagram Postदो बार शाहीद अफरीदी ने की अंशा से शादीपाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन शाह अफरीदी ने एक नहीं बल्कि दो बार अंशा अफरीदी से शादी की। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहीन और अंशा ने पहले फरवरी 2023 में शादी रचाई थी, लेकिन उस दौरान उनकी शादी में केवल घर के लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद अंशा और शाहीन की शादी दोबारा हुई और इस शादी में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स समेत कई लोगों ने शिरकत की। दोनों ने दोबारा 19 सितंबर 2023 को निकाह किया, फिर 21 सितंबर को इस्लामाबाद में दोनों की शादी का रिसेप्शन दिया गया। वहीं साल 2024 के अगस्त महीने में दोनों ने अपने बेटे का स्वागत किया था।