IPL के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे प्लेयर्स ने मचाया गदर, जड़े तूफानी अर्धशतक; दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को दिलाई रोमांचक जीत 

Photo Credit: Dubai Capitals Instagram
Photo Credit: Dubai Capitals Instagram

ILT20, 2025 20th Match Report: दुबई में खेली जा रही इंटरनेशनल टी20 लीग 2025 का 20वां मैच दुबई कैपिटल्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सिकंदर रजा की टीम ने 8 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। पहले खेलते हुए अबू धाबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। जवाबी पारी में दुबई कैपिटल्स ने इस टारगेट को 1 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर हासिल किया।

Ad

चारिथ असलंका दुबई के गेंदबाजों के लिए बने काल

पहले खेलते हुए अबू धाबी की शुरुआत बेहद शानदार रही थी। काइल मेयर्स और एंड्रीस गौस की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े थे। गौस 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मेयर्स भी ज्यादा समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। माइकल पेपर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 10 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद चार नंबर पर श्रीलंकाई बल्लेबाज चारिथ असलंका बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने मैदान पर उतरते ही दुबई के बल्बजों पर हमला बोल दिया।

असलंका ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 38 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अलीशान शराफू ने भी 21 गेंदों पर 36 रन बनाए, इसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौट गए। इस तरह अबू धाबी ने पूरे ओवर खेलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। दुबई की ओर से कप्तान सिकंदर रजा सबसे ज्यादा 2 विकेट लेने में सफल रहे।

शाई होप और गुलबदीन नायब ने जड़े तूफानी पचासे

दुबई कैपिटल्स के लिए इस टारगेट का पीछा करना आसान नहीं था। लेकिन शाई होप और गुलबदीन नायब ने कमाल की पारियां खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भमिका अदा की। इन दोनों बल्लेबाजों को IPL 2025 मे ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। बल्लेबाज शाई होप ने 53 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

वहीं, नायब ने 47 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 80 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। इनकी पारियों की मदद से दुबई ने इस टारगेट को 1 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर हासिल किया। ILT20 के इतिहास में ये अब तक चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications