शनिवार को भारत में पहली बार फॉर्मूला ई-रेस (Formula E Race) का आयोजन किया गया। हैदराबाद में आयोजित इस रेस में भारतीय क्रिकेट जगत के भी कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी वहां पर मौजूद थे और उन्होंने भी फार्मूला कार चलाने का अनुभव लिया। इस दौरान की उनकी एक वीडियो भी सामने आई है। दरअसल, यह मौका काफी खास था क्योंकि भारत में पिछली बार फॉर्मूला-1 रेस 2013 में हुई थी। इसके बाद देश में फॉर्मूला-1 या फॉर्मूला-ई से जुड़ी कोई भी रेस नहीं हुई थी। भारत में इलेक्ट्रिक कार रेस का यह पहला आयोजन था। शनिवार को हुई इस रेस में सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री और दीपक चाहर जैसे कई सितारे शामिल हुए। इस मौके पर शिखर धवन दर्शक बनकर पहुंचे थे और उन्होंने खिलाड़ियों को चीयर किया। शिखर ने इस दौरान रफ्तार का आनंद लिया और कार को ड्राइव भी किया। उन्हें भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मजाक मस्ती करते हुए भी देखा गया। उनकी एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है और फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। View this post on Instagram Instagram Postइस मौके पर शिखर धवन का कहना था कि वो पहली बार फार्मूला ई रेस का हिस्सा बने हैं और और वो इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। उन्हें तेज रफ्तार वाली कार को लेकर एक आकर्षण है और इन कारों को ट्रैक पर दौड़ते देखना काफी रोमांचक था।धवन ने आगे कहा कि उन्होंने भी इस रफ्तार का आनंद लिया और 200 किमी/घंटे के स्पीड से कार चलाई। यह उनके लिए काफी ज्यादा रोमांचक था और उन्होंने इसे पूरी तरह से एन्जॉय किया। बता दें, डीएस पेंसके टीम के ड्राइवर जीन एरिक वर्गेन ने इस रेस को जीतने में कामयाबी हासिल की।