'तुम इसके लायक...'- शिखर धवन ने रोहित शर्मा के विक्ट्री परेड सेलिब्रेशन वीडियो पर दिया जबरदस्त रिएक्शन

Picutre Credti: Rohit Sharma Instagram Snapshots
Picutre Credti: Rohit Sharma Instagram Snapshots

Shikhar Dhawan Comment on Rohit Sharam Victory Celebration post: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का टाइटल जीतने के बाद से टीम इंडिया का चैंपियन बनने का जश्न मानो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। 4 जुलाई को मुंबई में विक्ट्री परेड सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ, जिसमें लाखों फैंस शामिल हुए। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी फैंस से मिले इस प्यार को भूला नहीं पा रहे हैं। रोहित शर्मा भी उन अद्भुत नजारों के बारे में सोच रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जिस पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

दरअसल, बारबाडोस से दिल्ली पहुंचने के बाद टीम इंडिया होटल में कुछ देर रुकने के बाद पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची थी। वहां दोपहर 1 बजे तक समय बिताने के बाद पूरा स्क्वाड मुंबई के लिए रवाना हो गया था। शाम को मुंबई पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी ओपन बस की छत पर सवार होकर नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान रस्ते में करीब 3 लाख से अधिक फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए मौजूद थे।

जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। रोहित शर्मा ने भी शुक्रवार को सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें वह फैंस के साथ वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में हिटमैन ने लिखा, 'अभी भी कल रात के बारे में सोच रहा हूं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।'

Ad

शिखर धवन ने रोहित शर्मा के वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा का इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। शिखर धवन ने गले मिलने वाली और रेड हार्ट वाला इमोजी लगाते हुए कमेंट में लिखा, 'तुम इसके लायक हो भाई।'

गौरतलब हो कि टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से शिकस्त दी थी। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यही वजह है कि रोहित इस उपलब्धि को हासिल करके काफी खुश हैं। उन्होंने पिछले 11 सालों से आईसीसी ट्रॉफी ना जीत पाने के सूखे को खत्म किया।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications