'चाहे कितनी भी दूरी क्यों न हो...,' बेटे जोरावर के जन्मदिन पर इमोशनल हुए शिखर धवन; शेयर की प्यारी तस्वीरें 

शिखर धवन
शिखर धवन और उनके बेटे की तस्वीर(photo credit: instagram/shikhardofficial)

Shikhar Dhawan Share a emotional post on his son birthday: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन के बेटे जोरावर धवन का आज जन्मदिन है। शिखर अपने बेटे से अलग रहते हैं, धवन और आयशा मुखर्जी के तलाक के बाद बेटे की कस्टडी उनकी पूर्व पत्नी को मिली थी। दिल्ली के एक फैमिली कोर्ट ने पिछले साल 4 अक्टूबर 2023 को धवन को आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दे दी थी। तलाक के वक्त शिखर ने आयशा मुखर्जी पर आरोप लगाया था कि वह उनके साथ मानसिक क्रूरता करती थीं।

Ad

कोर्ट ने भी माना था कि आयशा ने शिखर के साथ मानसिक क्रूरता की। हालांकि, कोर्ट ने बेटे की कस्टडी पर फैसला नहीं दिया था। कोर्ट ने कहा था कि धवन, भारत और ऑस्ट्रेलिया में बेटे के साथ जरूरी वक्त बिता सकते हैं। उससे वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। वहीं बेटे के जन्मदिन के खास मौके पर शिखर धवन ने अपने बेटे के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया है।

शिखर धवन ने बेटे के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट

शिखर धवन के बेटे जोरावर का जन्म साल 2015 में हुआ था। पिछले काफी समय से वह अपने बेटे के साथ नहीं हैं। शिखर और आयशा अलग-अलग रहते हैं। बेटे के जन्मदिन पर शिखर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की है।

शिखर ने इस पोस्ट में अपने साथ वाली जोरावर की चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शिखर अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए और उसे दुलारते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं धवन ने पोस्ट कैप्शन में लिखा,

"चाहे कितनी भी दूरी क्यों न हो, भले ही हम पहले की तरह नहीं जुड़ पाएं, लेकिन आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। ज़ोरा बेटा, आपको पागलपन, प्यार और खुशियों से भरे साल की शुभकामनाएं"

फैंस भी शिखर धवन की पोस्ट के जरिए उनके बेटे को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Ad

2012 में हुई थी शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी

बता दें कि शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। ऑस्ट्रेलियन नागरिक आयशा का जन्म भारत में हुआ था। उनके पिता भारतीय हैं और उनकी मां ब्रिटिश मूल की हैं। शिखर से 10 साल बड़ी आयशा किक बॉक्सर हैं। शिखर धवन आयशा के सेकेंड हसबैंड थे। पहली शादी से आयशा की दो बेटियां आलिया और रिया हुईं। आयशा से शादी करने के बाद शिखर ने उनकी बेटियों को भी अपना लिया था। 2015 में आयशा और शिखर ने इस दुनिया में एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया था। शादी के कुछ समय बाद ही आयशा के व्यवहार में अंतर आ गया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications