प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए देश को लॉकडॉउन की घोषणा की है। इस वजह से सभी लोग घर पर बैठे हैं। क्रिकेटर्स भी इससे दूर नहीं है। वो भी घर पर ही समय बिता रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन ने एक मजेदार वीडियो शेयर की है।शिखर धवन अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो हमेशा कुछ मजाक करते रहते हैं जिससे साथी खिलाड़ियों का मनोबल बना रहता है। इस बार उन्होंने एक ऐसी ही मजेदार वीडियो शेयर की है जिसमें वो और उनकी पत्नी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धवन घर का काम करते नजर आ रहे हैं।ये भी पढ़ें: जोगिंदर शर्मा ने की सभी से सहयोग की मांग, मुश्किलों हालातों में भी कर रहे हैं अपनी ड्यूटी View this post on Instagram Life after one week at home. Reality hits hard 🤪 @aesha.dhawan5 @boat.nirvana #boAtheadStayINsane 🤙🏻 A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on Mar 24, 2020 at 5:49am PDTइस वीडियो में पहले शिखर धवन घर पर बैठ के कपड़े धो रहे हैं और उनकी पत्नी मेकअप कर रही हैं। इसके बाद वो घर का टॉयलेट साफ कर रहे हैं और उनकी पत्नी फोन पर बात कर रही हैं। इस वीडियो की सबसे मजेदार बात है इसका बैकग्राउंड म्यूजिक जिसके कुछ शब्द इस प्रकार हैं- “जबसे हुई है शादी, आंसू बहा रहा हूं, आफत गले पड़ी है, उसको निभा रहा हूं। बीवी मिली है ऐसी, वो काम क्या करेगी, वो लक्स में नहाकर, खुशबू में तर रहेगी।“बता दें, शिखर धवन इस साल के शुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वो क्रिकेट से दूर थे। शिखर धवन का नाम न्यूजीलैंड दौरे में नहीं आया था, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे के लिए भारतीय टीम में रखा गया था। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेलों में वापसी करने वाले थे लेकिन इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण वॉशआउट हो गया था और बाकी के मैच कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दिए गए थे।