शिखर धवन की अनसुनी लव स्टोरी, 10 साल बड़ी लड़की से शादी करने के बाद मिले सिर्फ 'जख्म'

Sneha
Shikhar Dhawan and his former partner Ayesha Mukherjee
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी (Photo Credit - X@CricCrazyJohns/ @RoshanKrRaii/)

Shikhar Dhawan Untold Love Story: 37 साल के भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। श‍िखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीड‍ियो जारी किया और अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। धवन का करियर काफी शानदार रहा, लेकिन उस दौरान वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उनकी लव स्टोरी के हर जगह चर्चे होते थे, हालांकि इसका काफी दर्दनाक अंत हुआ।

Ad

10 साल बड़ी लड़की पर हार बैठे थे दिल

Ad

टीम इंडिया के ओपनर शिखर को खुद से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से फेसबुक के जरिए प्यार हो गया था। फेसबुक पर फोटो देखकर दीवाने हुए शिखर ने आयशा से फेसबुक पर दोस्ती करने का फैसला किया था। बता दें, धवन को आयशा के बारे में हरभजन सिंह ने बताया था। आयशा भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर हैं। फेसबुक फ्रेंड बनने के बाद दोनों ने फेसबुक पर ही बात करनी शुरू कर दी और अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर शादी करने का फैसला लिया। आखिर में दोनों ने 2012 में जाकर शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है।

Ad

बता दें, आयशा की शिखर के साथ दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से दो बेटी हैं, रिया और अलियाह। ऑस्ट्रेलिया में जन्मीं आयशा की मां इंग्लिश हैं, जबकि पिता बंगाली। विदेश में रहने के बावजूद आयशा फर्राटेदार बंगाली बोल सकती हैं। लेकिन आयशा ने साल 2021 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शिखर धवन से तलाक की पुष्टि कर दी थी। माना जाता है कि इन दोनों के बीच कोरोना के बाद चीजें बदलने लगीं थीं।

धवन ने लगाए थे गंभीर आरोप

शिखर धवन और आयशा ने साल 2021 में तलाक के लिए आधिकारिक रूप से कोर्ट में भी अपील कर दी थी। इस दौरान धवन ने आयशा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट के फैसले से साफ हुआ था कि शिखर धवन को अपनी पत्नी की वजह से मानसिक यातना का सामना करना पड़ा था, शिखर ने क्रूरता के आधार पर ही तलाक का केस दायर किया था। आयशा की ओर से आरोपों का बचाव करने में विफल रहने के बाद दिल्ली की अदालत ने शिखर धवन को तलाक दे दिया था।

धवन ने आरोप लगाया था कि आयशा शिखर द्वारा ऑस्ट्रेलिया में खरीदी गई तीन संपत्तियों में से 99 प्रतिशत हिस्सा चाहती थीं। आयशा दो अन्य संपत्तियों की संयुक्त मालिक बनना चाहती थीं। इसके अलावा, कोविड-19 के दौरान अपने पिता को अस्पताल ले जाने के लिए आयशा ने शिखर से झगड़ा किया था। रिपोर्ट्स की माने तो ये शादी तब टूट गई जब शिखर ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सारी संपत्ति आयशा के नाम पर हस्तांतरित करने से इनकार कर दिया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications