Shivam Dube became father again: भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे के घर नए साल पर खुशखबरी आई है। आपको बता दें कि शिवम दूसरी बार पिता बन चुके हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि भारत के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम मुंबई के आखिरी दो लीग मैचों में नहीं खेल पाएंगे। शिवम दुबे पहली बार पिता 13 फरवरी, 2022 को बने थे जब उनकी पत्नी अंजुम खान ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अयान है। वहीं अब इन दोनों के घर एक बार फिर नन्हें मेहमान के रूप में एक बेटे ने जन्म लिया है। हालांकि शिवम ने अपने दूसरी बार पिता बनने की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है और ना ही उनके परिवार से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिवम दुबे की अपनी वाइफ के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। बता दें कि शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान एक मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती हैं जिसकी वजह से जब शिवम ने अंजुम खान से शादी की थी तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।अंजुम खान से शादी करने पर विवादों से घिर गए थे शिवम दुबे शिवम दूबे ने 16 जुलाई, 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी की थी। शिवम और अंजुम ने शादी से पहले काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। शिवम को अंजुम से शादी करने के लिए काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि वह हिंदू समाज से आते हैं और अंजुम मुस्लिम समुदाय से आती हैं। अलग-अलग धर्मों से होने की वजह से उनका शादी करना बहुत लोगों को रास नहीं आया था। शिवम दुबे और अंजुम खान ने ना ना केवल हिन्दू रीति-रिवाज बल्कि मुस्लिम रिवाजों से भी शादी की थी। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उन्हें खरी-खोटी सुनाई गई थी। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हैं और पेशे से एक मॉडल और अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने कुछ हिंदी सीरियल और म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। लेकिन अंजुम अब लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।